The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chhatisgarh viral news dewar bhabhi affair woman climbed tower police rescued

पति से अलग होकर प्रेमी संग रहने लगी महिला, एक महीने बाद पता चला वो देवर है

महिला को जब लगा कि उसको प्रेमी से अलग करवा दिया जाएगा तो वो हाईटेंशन टावर लाइन पर चढ़ गई.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 10:13 PM IST)
chhatisgarh viral news dewar bhabhi affair
दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई और पिछले एक महीने से दोनों साथ रह रहे थे. (फ़ोटो/महिला और उनके प्रेमी/आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक शादीशुदा महिला अपने पति से अलग हो गई. बाद में वो और उसका प्रेमी साथ रहने लगे. दोनों करीब एक महीना साथ रहे. लेकिन एक दिन महिला को पता चलता है कि प्रेमी तो उसका देवर है. इस बात से दोनों में लड़ाई-झगड़े होने लगे और तंग आकर महिला हाईटेंशन टावर लाइन पर चढ़ गई. महिला के पीछे-पीछे उनका प्रेमी भी चढ़ा. बात इतनी आगे बढ़ गई कि पुलिस को आना पड़ा. पुलिस के समझाने से दोनों टावर के नीचे तो आ गए लेकिन प्रेमी वहां से भाग गया और पुलिस महिला को थाने लेकर चली गई.

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में ये दिलचस्प मामला सामने आया है. आजतक से जुड़े गेंदलाल शुक्ल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम अनीता भैना है. वो नेवरी गांव की रहने वाली हैं. 6 साल पहले उनकी शादी हुई, लेकिन वो पति के साछ 4 साल ही रहीं. अनीता और उनके पति का एक बेटा भी है. पिछले दो साल से वो अपने पति से अलग रह रही हैं.

बाद में अनीता को मुकेश नाम के एक व्यक्ति से प्रेम हो गया. मुकेश कोड़गा गांव के रहने वाले हैं. दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई और पिछले एक महीने से दोनों साथ रह रहे थे. हाल में महिला को मालूम हुआ कि मुकेश उनका देवर है. सगा नहीं, फुफेरा देवर. दोनों को अपने इस संबंध की जानकारी नहीं थी. 

अनीता ने आजतक से बातचीत में बताया कि वो और मुकेश टावर पर इसलिए चढ़े थे क्योंकि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. उनको डर था कि सच सामने आने के बाद उनके घरवाले उनको अलग कर देंगे. अनीता ने कहा, 

“मैं काम करने के लिए पेण्ड्रा गई थी. वहां मेरी मुलाकात मुकेश से हुई थी. दोनों में बातचीत होने लगी. हम साथ रहने लगे. लेकिन मैं शादीशुदा हूं. उस समय हम दोनों को नहीं पता था कि हम रिश्तेदार हैं. हमारे साथ रहने के बारे में मेरे घरवालों को नहीं पता था. लेकिन जब हमे रिश्तेदारी के बारे में पता चला तो मुकेश ने मुझसे कहा कि वो चार महीने के लिए बाहर काम करने जाना चाहते हैं. जिससे बाद में हम दोनों साथ रह सकें. इस बात से और घरवालों से डरकर मैं टावर पर चढ़ गई और मेरे पीछे-पीछे मुकेश भी आ गए. वहां उन्होंने मुझे समझाया कि हम घर पर साथ रहेंगे और कमाएंगे. घरवालों ने भी अब हमे साथ रहने के लिए बोल दिया है.”

पेण्ड्रा के थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि 3 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला बिजली के बड़े टावर पर चढ़ गई है. इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई. उन्होंने कहा, 

“वहां पुलिस को पता चला कि नेवरी गांव की रहने वाली अनीता भैंना की 6 साल पहले बेंदरचुआ के जयपाल सिंह भैना के साथ शादी हुई थी. दोनों का 4 साल का बेटा भी है. लेकिन पिछले 2 साल से अनीता और जयपाल अलग रहे थे. पिछले एक साल से अनीता अपने फुफेरा देवर मुकेश से फ़ोन पर बात करती थी और पिछले एक महीने से दोनों मुकेश के गांव कोड़गार में एक घर में रहते थे. 3 अगस्त को दोनों का झगड़ा हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि आत्महत्या करने के प्रयास से अनीता टावर पर चढ़ी थी. उसके पीछे-पीछे मुकेश भी चढ़ा. मौके पर पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर नीचे उतारा." 

धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि टावर से उतरते ही मुकेश भाग गया और अनीता को पुलिस थाने लेकर आई. थाने में अनीता को पिता, भाई और परिजनों के हवाले कर दिया गया.

वीडियो: छत्तीसगढ़ में पहले मोबाइल के लिए डैम सुखाया था, अब पुलिस अधिकारी ने पानी चुरा लिया

Advertisement

Advertisement

()