The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Chhapaak and Tanhaji box office collection 1st day Ajay and Kajol starring film collects 16 crore Deepika Padukone film collects 5 crore

पहले दिन की कमाई के मामले में 'तानाजी' ने 'छपाक' को पीछे छोड़ दिया

छपाक के बायकॉट का फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ रहा है?

Advertisement
pic
11 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2020, 02:42 PM IST)
Img The Lallantop
फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के एक सीन में अजय देवगन और 'छपाक' के एक सीन में दीपिका पादुकोण.
Quick AI Highlights
Click here to view more

10 जनवरी को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और अजय देवगन-काजोल की 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर'. जहां, 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है, वहीं  'तानाजी' बहादुर मराठा सरदार तानाजी के जीवन पर बनाई गई है. ये फिल्म 2डी ओर 3डी फॉर्मेट में होने के साथ-साथ हिंदी और मराठी दोनों स्क्रीन्स में मौजूद है. अब बात करें इन दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई की, तो इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ज्यादा नहीं रहा.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक,
'तानाजी' की पहले दिन की कमाई करीब 16 करोड़ रही. महाराष्ट्र में इस फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. वहीं, नार्थ और ईस्ट इंडिया में भी इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया. हालांकि साउथ में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, इस वजह से वहां कमाई नहीं हो पाई. लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ कमा लेगी. लेकिन उम्मीद से ज्यादा ही हो गया.

बात करें छपाक की, तो इसकी उम्मीद जितनी थी, उतनी अच्छी ओपनिंग इसे नहीं मिली. पहले दिन की कमाई सिर्फ 4.75 करोड़ ही रही. उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई तो कर ही लेगी. पर ऐसा नहीं हुआ. हालांकि लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन कर सकती है. पर देखा जाए तो इस फिल्म को लेकर जितना विरोध हुआ, उतना ही इस फिल्म को समर्थन भी मिला. कई जगहों पर टैक्स फ्री कर दिया गया, तो कुछ ने इस फिल्म का पहला शो ही फ्री कर दिया. पर फिर भी कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाया. खैर. कलेक्शन भले ही कम हुआ, लेकिन लोगों को 'छपाक' पसंद आ रही है.


फिल्म छपाक के एक सीन में दीपिका. फिल्म 'छपाक' के एक सीन में दीपिका.

कॉन्ट्रोवर्सी का असर!

तानाजी को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ, पर दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर कुछ लोगों ने उनकी फिल्म 'छपाक' को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया था. इसके बाद कुछ राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था. दिल्ली में तो कुछ स्टूडेंट यूनियन ने 'छपाक' का पहला शो फ्री ही कर दिया था. वहीं कुछ ने 'तानाजी' के फ्री टिकट बांटे थे. हालांकि दीपिका की आखिरी फिल्म 'पद्मावत' भी गुरुवार को रिलीज हुई थी, और पहले दिन की कमाई 19 करोड़ थी.



वीडियो देखें : फिल्म रिव्यू- छपाक

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()