पुजारा ने टेस्ट में 17 सेंचुरी मार दीं, मगर मेलबर्न की ये सेंचुरी इस एक वजह से खास हो गई
पिच पर टिकने का नया पैरामीटर सेट किया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मेलबर्न टेस्ट का दूसरा दिन इंडिया के लिए बेहद खास साबित हो रहा है. लंच तक इंडिया ने कोई विकेट नहीं खोया, उल्टा चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ दिया. लंच तक स्कोर 272/2 था. पुजारा का ये 17वां टेस्ट शतक है और इसी का साथ पुजारा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ वीवीएस लक्ष्मण के 17 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का ये चौथा शतक है. पुजारा 106 रन बनाकर आउट हुए हैं.
पहले दिन के 68 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए पुजारा ने 280 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए. एक रिकॉर्ड के हिसाब से ये पुजारा की सबसे स्लो सेंचुरी है. यानी अभी तक मारे 17 शतकों में पुजारा का ये मेलबर्न टेस्ट में लगाया शतक सबसे स्लो है जो टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से सबसे बड़ी खूबी है. अपने समकालीनों में स्लो सेंचुरी के मामले में बस कोहली ही पुजारा से आगे हैं. इंग्लैंड दौरे में कोहली ने नेपियर टेस्ट में 289 गेंदों में सेंचुरी मारी थी. हनुमा विहारी के आउट होने के बाद से मोर्चा संभाले हुए पुजारा ने पारी को संभाला और पहले मयंक अग्रवाल के साथ 83 रनों की साझेदारी की और फिर कोहली के साथ 170 रन जोड़े.
इस सीरीज का ये तीसरा टेस्ट है और पुजारा अभी तक रन बनाने वालों में सबसे आगे चल रहे हैं. पुजारा ने जैसे इस सीरीज में अपने 310 रन पूरे किए वो अपने किसी भी विदेशी दौरे में अपने पुराने रिकॉर्ड से आगे निकल गए. इससे पहले पुजारा के बल्ले से 2017 में श्रीलंका दौरे पर 309 रन निकले थे. अब ये ऑस्ट्रेलिया दौरा पुजारा के लिए इस मामले में यादगार बनने वाला है. अभी एक पारी और एक टेस्ट और बाकी है और पुजारा यहां अपने इस निजी रिकॉर्ड को और बेहतर करने की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. पहले यानी एडिलेड टेस्ट में पुजारा ने 123 और 76 रनों की पारियां खेली थीं. साथ ही पुजारा विदेशी जमीं पर 2000 टेस्ट रनों का निशान पार कर गए हैं. 31 टेस्ट मैचों में पुजारा ने 6 शतक और 7 अर्धशतकों की मदद से इतने रन पूरे किए हैं. आखिर में पुजारा पैट कमिंस की एक नीची रही गेंद का शिकार बने.Another milestone for a tremendous player 💯 #AUSvIND | @Domaincomau pic.twitter.com/bQjEmqoTlK
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
Cheteshwar Pujara clean Bowled by Cummins. But well played #Pujara for 106.#AUSvIND #INDvAUS pic.twitter.com/X6a9GhdSdw — Honey (@Clerk139) December 27, 2018

