तमिलनाडु से एक डराने वाली खबर आई है. मुख्यमंत्री जयललिता के एक दीवाने ने बुधवारको खुद को आग लगा ली. जयललिता 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों का कहनाहै कि वो इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्ड कर रही हैं, इसके बावजूद बुरी अफवाहें हर जगह तैररही हैं. और इन अफवाहों का असर देखिए. 31 साल के एक आदमी ने खुद को आग लगा लीक्योंकि वो 'अम्मा' की सेहत को लेकर परेशान था. इन अफवाहों का ही नतीजा था किविकीपीडिया पर जयललिता के पेज की जानकारी को एडिट करके उन्हें 'मृत' लिख दिया गयाथा. फिर किसी ने उसे दोबारा एडिट करके ठीक किया. सरगुनम एक प्राइवेट कंपनी मेंसिक्योरिटी अफसर है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहरहै. सरगुनम के परिवार में 4 साल की बेटी और पत्नी शीला है. उसका दावा है कि वोजयललिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से काफी परेशान था. बुधवार शाम उसनेतम्बरम सैनिटोरियम के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली. पुलिस की एक टीमवहां गश्त दे रही थी. उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सरगुनम ने उनसेबचना चाहा और चिल्लाने लगा, 'अम्मा की सेहत के बारे में कोई खबर नहीं है. वो जल्दीठीक हो जानी चाहिए.' पुलिस वाले किसी तरह उस पर काबू पाने और आग बुझाने में कामयाबरहे. सरगुनम की पत्नी शीला का कहना है कि वो शराब पीकर अकसर इस तरह की बातें करताथा, इसलिए उसने कभी इन बातों को सीरियसली नहीं लिया. सरगुनम के हाथ, पांव और छातीका एक हिस्सा काफी झुलस गया है. भारी दर्द में कराहते हुए उसने कहा, 'मैं अपनी जानदेकर अम्मा को बचाना चाहता हूं. तमिलनाडु को उनकी जरूरत है और उन्हें जल्दी ठीकहोना होगा.' जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटेन से एक डॉक्टर बुलाया गया है. केंद्रीयमंत्री वेंकैया नायडू और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जैसे बड़े नेता अस्पतालजाकर उनका हाल-चाल ले आए हैं. उधर तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके केनेता करुणानिधि ने 'अम्मा' की ताजा तस्वीर मांगी, ताकि अफवाहों पर विराम लगाया जासके. इस मौके पर बीमारी का सबूत मांगने के लिए कुछ लोग उन पर चढ़ भी बैठे हैं.AIADMK अध्यक्ष जयललिता को डिहाइड्रेशन और बुखार की शिकायत पर 22 सितंबर को चेन्नईके अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल बीच-बीच में उनका हेल्थ बुलेटिनजारी कर रहा है, लेकिन उसमें 'इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्ड कर रही हैं', 'उनकी हालततेजी से सुधर रही हैं' और 'वो ऑब्जर्वेशन में हैं' जैसी बातें ही होती हैं. उनकीमेडिकल रिपोर्ट अब तक बाहर नहीं आई हैं, जिसकी वजह से फैन्स बेचैन हो रहे हैं.लेकिन ये बेचैनी डराने वाली है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें इन लोगों ने मिलकर जयललिता को मरा हुआ बता डाला अम्मा के लिए जानदेते हैं लोग, और क्या जानना है?