The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Chennai: a 600kg chocolate statue of Rajinikanth before release of Kabali film

चेन्नई में 600 Kg के चॉकलेटी स्टैचू को नसीब हुए रजनीकांत

रजनीकांत की फिल्म 'काबली' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैन्स इसे देखकर संतोष करें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
11 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016, 11:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सुपरस्टार रजनीकांत की पिच्चर आ रही है 'काबली'. पहले फिल्म का ट्रेलर 14 अप्रैल को रिलीज होना था. लेकिन रिलीज डेट अब आगे बढ़ गई है. वजह है तमिलनाडु चुनाव. पर फैन ठहरे फैन. काबली के आने से पहले ही चॉकलेटी काबली का जुगाड़ कर लिया. चेन्नई में एक चॉकलेट पार्लर वालों ने काबली फिल्म में रजनीकांत के लुक का एक स्टैचू तैयार किया है. पूरी 600 किलो चॉकलेट से बना है ये स्टैचू. चॉकलेट पार्लर वालों ने स्टैचू दुकान में ही लगा रखा है. लोग आते हैं. सेल्फी लेते हैं. बाजू में पार्लर है तो चिंटू-बबली के लिए कुछ खरीद भी लेते हैं. मार्केटिंग इसे कहते हैं गुरु. बता दें कि अब फिल्म 27 मई को रिलीज हो सकती है. फिल्म में रजनीकांत बिलकुल ही अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट नजर आएंगी बदलापुर वाली राधिका आप्टे. काबली फिल्म की कहानी है चेन्नई के ही एक गैंगस्टर की. ये देखो फिल्म का पोस्टर..
Image embed

Advertisement

Advertisement

()