प्रियंका चोपड़ा को इस्लाम पर ज्ञान देकर ये आदमी भारी भूल कर गया
पहली भूल तो इस्लाम के बारे में थी और दूसरी कहीं ज्यादा खतरनाक.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
'ट्विटर पर ब्लू टिक आने के साथ जिम्मेदारी भी आती है'
एक सेलिब्रिटी शेफ हैं. मतलब कुक. माने बावर्ची. नाम है अतुल कोचर. इन्होंने ताजी ताजी माफी मांगी है. जुर्म तो हम बता ही देंगे, उकताओ मत. पहले माफी देख लो. जिसमें लिखा है- मैं अपने मुस्लिम दोस्तों, इस्लामिक कम्युनिटी और उन सबसे माफी मांगता हूं जिनको मेरे ट्वीट से बुरा लगा हो. मैं चाहता हूं कि मेरा काम और रेस्टोरेंट खाने, प्यार और समझदारी के जरिए संस्कृतियों के मेल से पहचाना जाए. मैंने खुद को और अपने साथियों क निराश किया है. मैं दुखी हूं और माफी मांगता हूं.
अब सुनो मैटर क्या है. 10 जून को कोचर ने एक ट्वीट किया था, प्रियंका चोपड़ा को रिप्लाई करते हुए. "दुख की बात है कि आपने हिंदुओं की भावनाओं का खयाल नहीं रखा. जो 2 हजार साल से इस्लामिक आतंकवाद के सताए हुए हैं."

महा गड़बड़
इस्लाम के खिलाफ कमेंट करते हुए अतुल कोचर भूल गए कि वो सऊदी अरब में बैठे हैं. उनका सारा काम धंधा दुबई में है और ये देश ही इस्लामिक है. भावनाओं में इत्ता भी नहीं बहना चाहिए कि आगे पीछे न दिखे. यहां भले गालियां देने वाले लोग शीर्ष पुरुषों द्वारा फॉलो किए जाते हों या फ़ेक न्यूज फैलाने वाले लोगों को सिर माथे पर बिठाया जाता हो, लेकिन वहां का कानून तो कुख्यात है गुरू. चोरी करने वाले के हाथ काट देते हैं. ईशनिंदा कानून भी है वहां. पत्थर मारकर जान ले लेते हैं. ये तो वही कहावत हो गई- पानी में रहकर मगर से बैर. फैक्ट भी गलत लिखा. 2 हजार साल पहले इस्लाम था ही नहीं.

फोटो- फेसबुक
सोशल मीडिया, लाइक, कमेंट, रिप्लाई, रिट्वीट का कीड़ा इतना बुरा है कि आदमी अनजाने में ट्रोल बन जाता है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल या तो लोग अपने काम धंधे या खुद की पब्लिसिटी के लिए करते हैं या नेटवर्क बढ़ाने के लिए करते हैं. इधर मन की भड़ास निकालने और धर्मों के बीच में शक, सुबहा और वैमनस्यता बढ़ाने के लिए भी होने लगा है. अपने काम का प्रचार करते हुए अतुल कोचर कब दूसरी कैटेगरी में आ फंसे, खुद उनको नहीं पता चला.
जिस होटल में अतुल कोचर काम करते हैं, उसने खुद को इस मसले से अलग कर लिया है. लेकिन खतरा टला नहीं है. दुबई की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतुल कोचर पल नफरत फैलाने का केस चल सकता है. 5 साल की जेल हो सकती है. और 10 लाख दिरहम तक का जुर्माना हो सकता है.
ये भी पढ़ें:

— Atul Kochhar (@atulkochhar) June 12, 2018

पीएम मोदी इस वक़्त जिससे सबसे ज्यादा खार खाए बैठे हैं, उसे सबके सामने चैलेंज दे दिया
VHP-बजरंग दल के लोगों ने ताजमहल का बाहरी गेट क्यों तोड़ डाला
फेसबुक पर CPM विधायक से बस स्टैंड की शिकायत की तो केरल में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार हो गया
संभाजी भिडे के आम खाकर बच्चे पैदा करने वाले बयान की निंदा करना बड़ी गलती है!