10 के नकली सिक्के काफी नहीं थे, जो अब सौ के नोट में खेल होने लगा है? तो दोनोंहाथ खोलकर स्वागत कीजिए, 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' से आए इस नकली नोट का. सड़कचलते कोई बंदा या बंदी, बच्चा या बच्ची, अंकल या आंटी; आपको कोई नोट पकड़ा जाए तोबिना देखे पर्स में न घुसा लें. ये केस मुंबई का है. एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती नेफेसबुक पर एक नकली नोट की फोटो डाली है, जो उन्होंने जल्दबाजी में एक ऑटो-रिक्शाड्राइवर से ले लिया था. जाहिर है, ये फोटो वायरल हो गया. गौर किया? इसे 'रिजर्वबैंक ऑफ इंडिया' ने नहीं, 'भारतीय बच्चों के बैंक' ने जारी किया है. ये धारक को 100'रुपया' देने का वचन नहीं दे रहे, 100 'कूपन' दे रहे हैं. फोटो देखकर राजेशश्रीवास्तव की तरह 100 गाली मत दीजिए. थोड़ा ध्यान रखा कीजिए. मेघा चक्रवर्ती की इसतस्वीर को 13 हजार से ज्यादा लाइक और 2500 से ज्यादा शेयर किया गया है. फोटो देखिए,इस फोटो के साथ मेघा ने लिखा है, 'बीती रात 1 बजे मुंबई के एक ऑटोवाले ने मुझेउल्लू बना दिया. साला कमीना. 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया'. सीरियसली.'[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/megha.chakraborty.73/posts/1084562811663158"] अबये कैसे कहा जा सकता है कि इस फोटो का फेसबुक पर अपलोडीकरण किसी गेम के तहत कियागया है या मेघा को सच में किसी ऑटो वाले ने ठगा है. पर आप जो है, सावधान रहो गुरु.काहे से, ज़माना बहुत खराब है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ो: क्या 10 रुपये का सिक्का अब नहीं चलेगा? ये है रुपए से 200 गुनामहंगी करेंसी