The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Chattisgarh Ambikapur ndps accused hiding in drain video viral caught with drug injection

पुलिस से हाथ छुड़ा कर नाली में छिप गया, पकड़ा कैसे गया, उसका वीडियो वायरल है

पुलिस की गाड़ी से फरार होने के बाद सूरज बनारस रोड के किनारे करीब 2 फ़ीट गहरी नाली में जाकर छिप गया. पुलिस भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गई. आरोपी नाली के अंदर ही छिपा था. पुलिस ने उसे नाली से बाहर निकाला.

Advertisement
pic
1 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 1 जुलाई 2024, 07:57 PM IST)
Chattisgarh ndps accused hiding in drain vidoe
पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपी एक नाली में छिपा मिला. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दो व्यक्तियों को नशीले इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ़्तार किया था. पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर गाड़ी में बैठाया था. उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था. उसी वक्त एक आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपी एक नाली में छिपा मिला. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

आजतक के संवाददाता सुमित की रिपोर्ट के मुताब़िक यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 30 जून को हुई थी जिसकी जानकारी अब सामने आई है. गांधी नगर पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्या परिसर रोड पर कुछ लोग नशीले इंजेक्शन बेचते हैं. सूचना के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कन्या परिसर रोड के पास नशीले इंजेक्शन बेचते हुए 23 साल के आरोपी सूरज उर्फ़ रोहित दोहरे और 20 साल के आरोपी रोहित मालाकार को पकड़ा.

जानकारी के मुताब़िक पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए. दोनों के ख़िलाफ़ पुलिस ने FIR भी दर्ज की. उसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को गांधीनगर थाने से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर जा रही थी. उसी वक्त आरोपी सूरज गाड़ी से कूदकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: 17 किलो नशीली दवाइयां लेकर LoC पार कर रहे थे, सेना ने एक को ढेर किया, दो पकड़े गए

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि पुलिस की गाड़ी से फरार होने के बाद सूरज बनारस रोड के किनारे करीब 2 फ़ीट गहरी नाली में जाकर छिप गया. पुलिस भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गई. आरोपी नाली के अंदर ही छिपा था. पुलिस ने उसे नाली से बाहर निकाला. नाली पर ढक्कन लगा हुआ था इसलिए आरोपी को निकालने में पुलिस को दिक्कत हुई. ये सब वीडियो की शक्ल में वायरल है.

बाद में पुलिस ने आरोपी की कॉलर खींचकर उसे नाली से बाहर निकाला और अपने साथ ले गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बाद में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर, जेल भेज दिया गया है.

वीडियो: बिहार के दरभंगा में नशीली दवा न मिलने पर मेडिकल छात्र ने मचाया बड़ा बवाल!

Advertisement

Advertisement

()