पना स्मार्टफोन लाइफलाइन है भाई. इसके बिना जीने से अच्छा है लंगोटा मारकर जंगल चलेजाएं. बैराग्य ओढ़ लें. कमोड पर भी जो चीज साथ नहीं छोड़ती उसका नाम मोबाइल हैदोस्त. लेकिन वही मोबाइल जान का दुश्मन बन जाता है अगर उसकी बैटरी खत्म हो जाए.सोचो किसी थकाऊ पकाऊ से रिश्तेदार के बगल में बैठे हो. वो अपनी रामकथा सुनाने मेंतुम्हारे कानों को गला के चुआ देने पर उतारू है. उसकी मार से तुमको तुम्हारा मोबाइलबचाए है. अचानक उसकी बैटरी चुक जाए. गुस्सा बहुत आएगा न. लेकिन ये जानते हुए भी किबैटरी चुक जाएगी, तुम उसको चार्ज नहीं किए थे. कुछ अफवाहें तुम्हारे अंदर ठोंक केभर दी गई हैं. उनका जाला साफ करने का वक्त आ गया है. आओ हम बताते हैं बैटरी कैसेचार्ज करोगे तो फायदे में रहोगे. 1. कुछ एक्स्ट्रा सयाने लोग बताते हैं कि थोड़ीथोड़ी देर पर बैटरी चार्ज करोगे तो वो खराब हो जाएगी. उसकी उम्र कम पड़ जाएगी. ऐसाकुछ न है भैया. कहीं निकलने से पहले उसको डबोडब्ब ऊपर तक भर लो. बैटरी एकदम चुके तबचार्ज करने से अच्छा है थोड़ी देर पहले ही खोंस दो चार्जर. 2. एक सलाह कुछ ज्ञान काकीड़ा दिमाग में पाले लोग देते हैं कि सुनो, एकदम दो या चार परसेंट बैटरी बचे तोपिन खोंसना. नहीं तो बैटरी खराब हो जाएगी. उनकी बात मानकर फोन के मरने का इंतजारकरते रहते हो तो चेत जाओ. ये बहुत बड़ा झूठ है साब. दरअसल लीथियम बैटरी का लोएस्टस्ट्रेस लेवल होता है. उस पर पहुंचने से पहले बैटरी चार्ज कर लेनी चाहिए. नहीं तोवो हो जाएगा कि बैटरी की जिंदगी कम हो जाएगी. 3. रात में सारी बैटरी चूस के अंतिमनोटिफिकेशन तक कमेंट करके जो मोबाइल चार्जिंग में लगाते हो. और सुबह निकालते हो. येमोबाइल को गुप्त रोग दे देगा बताए देते हैं. जैसे खुद दिन भर भूखे रहने के बाद रातभर नहीं खाते रहते, वैसे ही फोन के ऊपर भी दया करो. 4. हमेशा फुल्ल चार्जिंग केजुगाड़ में न रहो. कुछ लोगों को जैसे दीवार देखकर पेशाब लग आती है. वैसे ही बिजलीका सॉकेट देखकर चार्जिंग की चाह लग जाती है. वो दौड़कर चार्जर ठांस देते हैं. भलेबैटरी 70 परसेंट चार्ज हो. ये जान लो कि बैटरी कभी फुल चार्ज नहीं करना. 100 परसेंटचार्ज बैटरी भी अपनी उम्र खुद खा लेती है. 5. चार्जिंग करने के दौरान फोन गरम होजाता है? ओह, महंगा वाला आईफोन है. पहले तो सॉरी. उसे सिर्फ फोन कहने के लिए. अबसुनो जुगाड़. उसका कवर निकाल दो. उसको थोड़ी राहत मिलेगी. कवर निकाल के ही चार्जकरना अब. जब फोन धूप में रखा हो चार्ज होने के लिए. कभी कभी ऐसी सिचुएशन आ जाती हैभाई. तब उसको कवर से न निकालना.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: चीन की कंपनी ने सबसे तगड़ा फोन लॉन्च किया है, लेओगे? क्या आपको भीफोन में ब्लास्ट का डर सताता है? जानिए क्या करें और क्या न करें!