The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Charge sheet filed against Indian fast bowler Mohammad Shami in kolkata

वर्ल्डकप से पहले शमी मुश्किल में, पत्नी से झगड़े में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल की

ताजा-ताजा टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारी है. अब ये खबर.

Advertisement
pic
14 मार्च 2019 (अपडेटेड: 14 मार्च 2019, 01:33 PM IST)
Img The Lallantop
मुहम्मद शमी और हसीन जहां. एक वक्त इस तस्वीर के लिए शमी और उनकी बीवी ट्रोल हुए थे. तब दोनों साथ खड़े रहे थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. कोलकाता पुलिस के महिला शिकायत सेल ने शमी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. इस चार्जशीट में शमी के अलावा उनके भाई- हसीब अहमद का नाम भी शामिल है. शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा समेत रेप और जान से मारने की कोशिश करने के सीरियस आरोप लगाए थे. हालांकि, पुलिस ने इस चार्जशीट में हसीन के सभी आरोपों को नहीं माना. क्या है चार्जशीट में- कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार्जशीट में IPC की अलग-अलग धाराओं को शामिल किया है. पुलिस ने- IPC की धारा 498A यानी दहेज उत्पीड़न की धारा लगाई है. इसके अलावा शमी पर महिला की इज्जत को ठेस पहुंचाने यानी IPC की धारा 354A लगाई है. पुलिस ने इस चार्जशीट में शमी पर लगे ज्यादा गंभीर आरोपों को खारिज कर दिया है. हसीन ने धारा 307( हत्या की कोशिश) और 376 (रेप के लिए सज़ा) के तहत केस दर्ज कराया था. इन दोनों आरोपों को पुलिस ने चार्जशीट में शामिल नहीं किया. ये शमी के लिए राहत की खबर है. पुलिस ने कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है. इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होनी है. शमी की राह हुई मुश्किल पिछले कुछ समय से शमी टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं. हसीन ने पिछले साल यानी 7 मार्च, 2018 को शमी पर आरोप लगाए थे. हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे. इन आरोपों पर BCCI ने इंटर्नल इनक्वॉयरी करवाई. जिसमें शमी को क्लीन चिट मिल गई थी. अब शमी के लिए अगली बड़ी तारीख है 22 जून. जब कोर्ट सुनवाई करेगा कि उन पर आगे क्या कार्रवाई होगी. इसी से ये भी तय होगा कि वो वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं. वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा. जाहिर है BCCI भी सभी पक्षों को देखकर ही शमी को टीम में चुनेगा.

Advertisement

Advertisement

()