चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीर खींच के भेजी है, देखकर देखते रह जाएंगे
चंद्रमा से अब कितनी दूर है अपना चंद्रयान?

चंद्रयान-3 अपने मिशन की तरफ सफलतापूर्वक बढ़ रहा है. ISRO ने रविवार, 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई. चंद्रयान अब चंद्रमा के 170 x 4313 KM की ऑर्बिट में है. आसान भाषा में कहें तो चंद्रयान ऐसी कक्षा में घूम रहा है, जहां उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km है. इससे पहले चंद्रयान 164 Km x 18074 Km की ऑर्बिट में घूम रहा था. साथ ही ISRO ने चंद्रयान द्वारा चांद की ली गई तस्वीर भी जारी की है.
चंद्रयान-3 की कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को किया जाएगा. ISRO ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया,
वीडियो किया जारी''अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है. इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया. जो कि 170 x 4313 किलोमीटर है. चंद्रयान को चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे के बीच किए जाने का कार्यक्रम है.''
चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन पहले यानी रविवार, 6 अगस्त को ISRO ने एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो के जरिए 'चंद्रयान-3' से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें दिखाई गईं. अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो जारी कर लिखा,
कब उतरेगा चांद पर?''जब पांच अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जा रहा था, उस दौरान अंतरिक्ष यान से देखी गई चंद्रमा की तस्वीर.''
ISRO के मुताबिक चंद्रयान-3 की 18 और 20 अगस्त को चांद के ऑर्बिट की दूरी को और भी कम किया जाएगा. इस दौरान लैंडर मॉड्यूल 100 x 35 KM के ऑर्बिट में जाएगा. जिसके बाद 23 अगस्त की शाम को पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रयान की लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी.
14 जुलाई को हुआ था मिशन लॉन्चभारतीय स्पेस रिसर्च के लिए 14 जुलाई 2023 इतिहास की एक और महत्वपूर्ण तारीख साबित हुई है. दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कर दिया गया. चंद्रयान-3 के लॉन्च से ठीक 3 साल 11 महीने और 23 दिन पहले चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया गया था. जो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया था. चंद्रयान-3 उसी का फॉलो-अप मिशन है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
वीडियो: IPS प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर से नाराज पिता बोले, 'नेता गलत काम कराना चाहते हैं?'

