होंठ घुमा. सीटी बजा. सीटी बजाके बोल, ओ भैया ऑल इज नॉट वेल. पंजाब यूनिवर्सिटी मेंशुक्रवार देर रात फैशन शो के दौरान सीटी बजाना बवाल पैदा कर गया. 10 राउंड गोलियांचल गईं. वजह सिर्फ इतनी कि फैशन शो के दौरान कुछ बंदों को सीटी बजाने से रोक दियागया. चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात लॉ ऑडोटोरियम में फैशन शो चलरहा था. रेशन गोधारा, नवल किशोर शिशुमणी नाम के दो बंदे सीटी बजाने लगे. स्टूडेंट्सने रोका तो ये भड़क गए. पहले रोकने वाले स्टूडेंटस से मारपीट की. फिर तमंचा निकालकर10 राउंड गोलियां फायर की. तीन स्टूडेंट्स जख्मी हो गए. आरोपी स्टूडेंटस नेगाड़ियों के शीशे भी जमकर तोड़े. पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लियाहै. बताते हैं कि गोलीबारी में एक छात्र को जांघ में गोली भी लगी, फिलहाल वो खतरेसे बाहर है. पुलिस इस बात से हैरान कि सीटी बजाने से रोकने पर इतना बड़ा हंगामाकैसे हो गया. पुलिस का कहना है कि कैंपस में स्टूडेंट्स का हथियार लाना समझ से बाहरहै. पुलिस इस बात की भी जांच करेगी.