The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Centre govt increases limits on exchange old note and withdrawal cash from bank and atm

एटीएम से आज या कल से निकलने लगेंगे दो हजार के नोट

सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए. लोगों की परेशानी जल्द होगी कम.

Advertisement
Img The Lallantop
Symbolic Image
pic
पंडित असगर
14 नवंबर 2016 (Updated: 14 नवंबर 2016, 08:58 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देश बदल रहा है या नहीं, इसका तो अभी बाद में पता चलेगा कि कितना बदला. लेकिन देश लाइन में खड़ा नोट ज़रूर बदल रहा है. और इस दौरान लोगों को जो दिक्कतें आ रही हैं, वो सरकार के लिए मुश्किल बन सकती हैं. बैंक और एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट तय की गई थी. लेकिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. लोगों के खर्च पूरे नहीं हो पा रहे. इतने दूसरे लोगों का नंबर नहीं आता. उतने में जिसने पैसे निकाल लिए थे. उसके पैसे ख़त्म हो जाते हैं. और वो फिर से लाइन में खड़ा हो जाता है. खैर थोड़ी सी सही मगर सरकार ने राहत दी है. और वो राहत ये है कि अब आप एटीएम से 2000 रुपये के बजाए 2500 रुपये निकाल सकते हैं. और आज या कल से 2000 के नोट एटीएम से निकालने शुरू हो जाएंगे. ये जानकारी आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने दी
बैंकों में अब तक 4 हजार रुपये ही बदले जा सकते थे. लेकिन अब पुराने नोटों की एक्सचेंज लिमिट को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दिया गया है. एटीएम से 2,500 रुपये निकालने की सुविधा फिलहाल रेकैलिब्रेटेड एटीएम पर ही मिल सकेगी.

घबराएं नहीं, ये कदम सरकार उठा रही है

  • माइक्रो ATM की संख्या बढ़ाई जाएगी
  • रिजर्व बैंक टास्क फ़ोर्स बनेगी
  • एटीएम टास्क फ़ोर्स आज शाम से काम करने लगेगी
  • दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन लगेगी
  • बैंक से हफ्ते में 24 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं
  • पेंशनर 15 जनवरी तक दे सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट
  • हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, निजी दवा दुकानों पर चलेंगे पुराने नोट
  • ब्रांच पोस्ट ऑफिस में बढ़ाया जाएगा कैश
  • ग्रामीण इलाकों में एटीएम में कैश पहुंचाया जाएगा
  • सरकार ने बैंकों से कहा है कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ट्रांजैक्शन चार्जेज न लगाएं
फाइनेंस मिनिस्ट्री ने नोटों को बांटने और बैंकों में उनकी उपलब्धता पर रविवार को समीक्षा की. लोगों की परेशानी को देखते हुए मीटिंग में ही बैंकों से ज्यादा पैसे निकालने का फैसला किया गया. अभी तक बैंकों से एक दिन में 10 हजार रुपये से ज्यादा कैश नहीं निकाला जा सकता था, लेकिन अब एक दिन में 24 हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं. सरकार ने 10 हजार रुपये की डेली लिमिट को खत्म कर दिया है. पहले एक हफ्ते में एक अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले जा सकते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 24 हजार रुपये कर दिया गया है. चाहे वो एक दिन में ही निकाल लो.

पुराने नोट 24 नवंबर तक चलेंगे

नोटबंदी के चलते आम लोगों बेहद परेशानी हो रही है. इसलिए सरकार ने 1000-500 के पुराने नोटों को जरूरी सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने का टाइम 14 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया है. प्रधानमंत्री जहां रहता है वहां रविवार रात नोटबंदी को लेकर एक अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में सीनियर मिनिस्टर्स और टॉप अफसर शामिल हुए. मीटिंग में नोटबंदी से पैदा हुए हालात की समीक्षा की गई.
पहले चार दिनों (10 नवंबर से 13 नवंबर शाम पांच बजे तक) में तीन लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट बैंकों में जमा कराए गए हैं. करीब 50 हजार करोड़ रुपये कस्टमर्स को एटीएम, अकाउंट्स या पुराने नोट बदलकर दिए गए हैं. फाइनेंस मिनिस्ट्री ने स्टेट के मुख्य सचिवों को उन ग्रामीण इलाकों की पहचान करने के लिए कहा है, जहां पर कैश नहीं होने की दिक्कत आ रही है.
ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ हॉस्पिटल और बिजनेस हाउसेज चेक, डिमांड ड्रॉफ्ट या ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर रहे थे. अगर कोई हॉस्पिटल या बिजनस हाउस चेक, ड्रॉफ्ट या ऑनलाइन पेमेंट लेने से इनकार करे तो इसकी डीएम या जिला प्रशासन से शिकायत करने के निर्देश दिए गए हैं. अब ऐसी शिकायतों पर कर्रा एक्शन लिया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान आठ नवंबर को किया था. नोटबंदी के फैसले से देश में सर्कुलेट हो रही करीब 86 पर्सेंट करंसी (1000 और 500 के नोट) बेकार हो गई है. लोगों को बाकी बची 14 पर्सेंट करंसी में ही लेनदेन करना पड़ा रहा है.

500 के नए नोट से भी मिली राहत

कई जगह बैंकों से 500 के नए नोट मिलने लगे हैं. जो लोगों की मुश्किलें कम करेंगे. सरकार ने नए 500 के नए नोट लाने की बात कही थी. 2000 का नोट तो मिल रहा था. लेकिन लोगों का कहना था कि वो किसी काम का नहीं, क्योंकि किसी के पास छुट्टा नहीं है तो उस दो हजार के नोट को चलाएं कहां. अब 500 के नोट चलने से दो हजार का नोट चलाने में आसानी होगी. वैसे अभी एटीएम से 500 का नोट नहीं निकल रहा है इसलिए अभी और मुश्किल का सामना लोगों को करना पड़ेगा.
500 का नया नोट कुछ बैंकों से मिलने लगा है.
500 का नया नोट कुछ बैंकों से मिलने लगा है.

2 दिन पहले ही नासिक की करंसी प्रेस ने RBI को 500 के 50 लाख नए नोटों की पहली खेप भेज दी है. बुधवार तक 50 लाख नोटों की दूसरी खेप भी आरबीआई को मिल जाएगी. इससे काफी हद तक लोगों को हो रही परेशानी से निपटा जा सकेगा.


ये भी पढ़ें

नोट बैन होने से फैलीं ये सात अफवाहें, बिल्कुल यकीन न करें

नमक ख़त्म होने की अफवाह, 400 रुपए तक बिक रहा है

एटीएम में लाइन लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लो

Advertisement

Advertisement

()