सिसोदिया ने कहा, मेरे अफसर के घर केंद्र सरकार ने चोरी कराई
दिल्ली के डिप्टी सीएम के मीडिया सलाहकार के घर चोरी हुई है. सामान चोरी नहीं हुआ. जरूरी कागजात चोरी हो गए हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अरुणोदय प्रकाश डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया के मीडिया एडवाइजर हैं, उनके घर में चोर घुस गए और कोई सामान नहीं लेकर गए. बस कुछ जरूरी कागजात ले गए. मनीष सिसोदिया ने सेंटर गवर्नमेंट पर चोरी का इल्जाम लगा दिया है. मनीष सिसोदिया का कहना है, पहले हमारे दफ्तर पर सीबीआई की रेड डलवाई. कुछ नहीं मिला. अब चोरी कराने लगे हैं. घरों में सीबीआई को तो भेज नहीं सकते तो चोरी की प्लानिंग कर डाली. उन्होंने पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को लेटर लिखा, ताकि इसकी पूरी जांच की जाए.
शेख सराय में रहने वाले अरुणोदय प्रकाश ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वह ऑफिस के काम में बिजी थे और दो दिन से घर नहीं गए थे. जब वो घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला. उन्होंने घर की तलाशी ली तो लैपटॉप, मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम अपनी जगह मौजूद थे. चोर उन्हें चुराकर नहीं ले गए थे. लेकिन जरूरी कागजात चोरी हो गए.
मनीष सिसोदिया का का कहना है कि अरुणोदय के घर से सामान चोरी नहीं हुआ और सिर्फ वो ही कागजात चोरी हो गए जो सीएम और डिप्टी सीएम से संबंधित थे. भला इनमें किसका इंटरेस्ट हो सकता है. ये चोरी सेंटर गवर्नमेंट के इशारे पर हुई है.

