The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • cellphones stolen, pockets picked as Left leader lay in state

ईमानदारी की मिसाल एबी बर्धन के जनाजे में चोरकटई की हद

कभी अपने विरोधी को भी कड़ी बात नहीं कही ए बी बर्धन ने. ईमानदारी के लिए नाम था. चोरों ने उनके जनाजे पर अपने गंदे अरमान निकाले

Advertisement
pic
6 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2016, 07:37 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कम्युनिस्ट पार्टी के लीडर एबी बर्धन जिंदगी भर लड़े ईमानदारी के लिए. कभी किसी के लिए गलत जबान नहीं निकाली. लेकिन उनके जनाजे में चोरों ने अपना हुनर दिखा दिया. कम से कम 15 लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली है. लोग कम्युनिस्ट पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर अजोय भवन में श्रद्धांजलि देने आए थे. वहीं चोरों का ये खुला खेल चला. सबसे पहले इसकी कंप्लेन की पार्टी के नेशनल सेक्रेट्री डी राजा ने. पुलिस को बताया कि अजोय भवन में उनकी बीवी के पर्स से पार कर दिया गया मोबाइल. इसके बाद FIR की लाइन लग गई. केरल के पुराने मंत्री बिनय विश्राम, पार्टी के जनरल सेक्रेट्री बी वी विजयलक्ष्मी ने भी शिकायत की. विश्राम के साथ और बड़ी मुसीबत. एक नहीं दो मोबाइल चोरी हो गए थे उनके. IP स्टेट के पुलिस स्टेशन पर ये शिकायतें दर्ज हुई हैं. 92 साल के थे बर्धन दा. शनिवार को सिटी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली. अजोय भवन में उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रोग्राम था. उसके बाद निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement

Advertisement

()