The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Celebs Break Piggy Banks And Borrow Money, After Rs 500, 1000 Notes Scrapped!

जाते जाते सेलिब्रिटीज को आम आदमी बना गए ये नोट

जो तकलीफ हमारी तुम्हारी है वही इनकी. बस हमारे ट्वीट को इत्ते रिट्वीट नहीं मिलते.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
10 नवंबर 2016 (Updated: 10 नवंबर 2016, 09:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पीएम ने सूसू कर रहे लड़कों को ज़िप बंद करने का मौका नहीं दिया कि वो बंद करके सिगरेट खरीदकर पनसौव्वे के खुल्ले ले सकें. बम फोड़ दिया. तमाम लोग शिकायत झोंके हैं कि हालत खराब है. दवाई नहीं मिल रही. पेट्रोल नहीं मिल रहा. अंडा, मुर्गी, दूध, सब्जी कुछ नहीं मिल रहा. क्या समझ रहे हो कि आम पब्लिक का ये हाल है? बस करो भाई इत्ते भोले भंडारी न बनो. देखो इन सेलिब्रिटीज की तरफ. एकाउंट में करोड़ो पड़ा भकुर रहा है. यहां किसी को पैसा उधार लेना पड़ रहा है. वो भी अंडा खरीदने के लिए. किसी को गुल्लक तोड़कर पैसे निकालने पड़ रहे हैं. पहिले नंबर पर बिपाशा बसु हैं. फिलिम लाइन की इत्ती बड़ी हिरोइन. हॉरर फिल्मों का दूसरा नाम. राज़ फिलिम की संजना. कुछ ही दिन पहिले बियाह हुआ है. माने अब घर परिवार और जिम्मेदारी वाली हैं. घर गृहस्थी में रमने के बाद इंसान को छोटी छोटी चीजों की कीमत पता चलती है. देखो 9 तारीख की सुबह साढ़े दस बजे क्या ट्वीट किया. अंडे के लिए दूसरों से पैसे मांगने के दिन आ गए हैं. bipasha दूसरे नंबर पर मिनी माथुर. फिल्म डायरेक्टर कबीर खान की वाइफ. वही बजरंगी भाईजान और फैंटम वाले. वो होंगे कहीं के फैंटम. लेकिन नोट बैन होने से उनके घर में भी प्रॉब्लम पैठ गई. उनकी पत्नीश्री ट्विटर पर लिख रही हैं अपना दुखड़ा. कि पूरे घर का पैसा जोड़कर 732 रुपए हो रहे हैं. अब पिगी बैंक तोड़ने का नंबर लगेगा. Mini 1 दूसरे ट्वीट में लिख रही हैं कि रिक्शा नहीं ले पाईं. ऊबर कैब से गईं. पेटीएम से पे किया. दिहाड़ी वालों के लिए कुछ दिन मुश्किल. mini 2 खैर ऐसी छोटी मोटी प्रॉब्लम हुई होगी सबको. लेकिन रजनीकांत से लेकर उनके दामाद धनुष, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा तक ने इस फैसले की तारीफ खूब की.
ये भी पढ़ें: देखिए, कौन-कौन फिल्मी लोग खुलकर आए मोदी के सपोर्ट मेंमोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगेमोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैंनोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहींमोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है

Advertisement

Advertisement

()