देखिए, कौन-कौन फिल्मी लोग खुलकर आए मोदी के सपोर्ट में
मोदी जी को हर तरफ से बधाई मिल रही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
टीवी पर फ़्लैश हुआ - मोदी जी थोड़ी ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लगा पता नहीं क्या हो गया. अचानक से ही ऐसा कैसा संबोधन? क्यूं संबोधन? सबसे पहले सुई घूमी पाकिस्तान की ओर. हर कोई वही सोच रहा था. दबी जुबान में कहा जाने लगा कि कहीं युद्ध तो नहीं डिक्लेयर कर रहे हैं.
मगर भाईसाब! अचानक सुनाई दिया कि मध्यरात्री से 500 और 1000 के नॉट नहीं चलेंगे. गजब! सांय सांय होने लगा. धीरे-धीरे चलती हवा की आवाज़ सुनाई देने लगी. और फिर अचानक हल्ला उठा. लोग खुश थे तो कई भौंचक थे. वो जिन्होंने अपने गद्दों में रुई की जगह रुपिया ठांसा हुआ था, कांपने लगे. ठंड आने में जबकि वक़्त था.
खैर, लोगबाग़ खुश हुए. ज़्यादातर. ट्विटर - फेसबुक पर बहार थी. बागों को रात में कोई पूछता नहीं है. नरेंद्र भाई मोदी ने लोगों को रीट्वीट किया. सभी सेलिब्रिटी थे. बॉलीवुड वाले. खेल वाले. सबको. देखते हैं कि मोदी जी ने किस-किस बड़े नाम को रीट्वीट किया.
सबसे पहले देखिये रजनीकांत के ट्वीट को. मोदी जी ने रीट्वीत किया. साथ ही थैंक यू भी कहा. रजनी का भौकाल अपरम्पार!
फिर उनकी बेटी. ऐश्वर्या आर धनुष.
साथ ही मधुर भंडारकर भी. मधुर बहुत ही सफाई से मोदी जी का साथ देते हुए आये हैं.
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मोदी जी को बधाई देते पाए गए. उन्होंने मोदी जी के इस कदम की तारीफ़ की. ट्वीट किया. रीट्वीट पाया.
सिंगर कैलाश खेर भी लिस्ट में हैं.
कमल हासन. किस रूप में ट्वीट किया था मालूम नहीं. ये रूप इतने बदलते रहते हैं कि समझ में नहीं आता है किस रूप में हैं. खैर, ट्वीट किया तो रीट्वीट का प्रसाद भी मिला.
साउथ इंडियन ऐक्टर नागार्जुन ने भी मोदी को बधाई दी. पेरिस से.
सुभाष घई और रीतेश देशमुख भी शामिल हैं:
इसके अलावा और भी लोगों को रीट्वीट किया देश के प्रधानमंत्री ने. इनमें खिलाड़ी और अन्य पर्सनालिटी शामिल हैं.
कुंबले की तारीफ़ भी हुई और उन्हें थैंक्स भी कहा गया.
नोबल जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी. उन्होंने कहा कि इससे चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वालों पर भी बुरा असर पड़ेगा और ये काफी सुखद न्यूज़ है.
मैरी कॉम और हरभजन सिंह भी इस लिस्ट में हैं.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:

.webp?width=60)

