मध्य प्रदेश के उज्जैन में शादी के जश्न में की जा रही हर्ष फायरिंग में गोलीदूल्हे के पिता को लग गई. हुआ ये कि उज्जैन के जंदला गांव में मंसूर पटेल के बेटेशेखर की शादी थी. बाराती जश्न में मगन थे. इतने में एक बाराती खुशी-खुशी में फ़ायरकरने के लिए बंदूक लोड करने लगा. लोड करते हुए गोली चल गई. जो जाकर दूल्हे के पिताको लग गई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. आप देखिएकि दूल्हे के पिता ही खुशी से हाथ उठा कर फायरिंग करने के लिये इशारा कर रहे हैं.https://twitter.com/ANI_news/status/714376363461849088 हर्ष फायरिंग की वजह सेखुशी के मातम में बदलने का ये कोई नया मामला नही है. अभी कुछ दिन पहले ही समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में हर्ष फायरिंग की थीजिसमें एक 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस पर राजनीति भी खूब गरमाई थीऔर मीडिया भी खूब भड़की थी. ऊपर वाला वीडियो देखा तो जी धक्क से हो गया. सोचो तो,बंदूकों का शादी ब्याह में क्या काम? आखिर इस तरह हवाई फ़ायर कर लोगों को मिलता क्याहै? क्या आप बंदूक से अपने कुलीन होने का परिचय देते हैं? या फिर अमीर होने का? याफिर अपनी मान-मर्यादा की नुमाइश करते हैं? या फिर सिर्फ अपनी मर्दानगी दिखाना चाहतेहैं?