चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे. इंडियन एयरफोर्स ने इसकीपुष्टि की है. इंडियन एयरफोर्स के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, गहरे अफसोस केसाथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नीमधुलिका रावत और हेलिकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है.With deep regret, it has now been ascertained that Gen Bipin Rawat, MrsMadhulika Rawat and 11 other persons on board have died in the unfortunateaccident.— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021 वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नेट्वीट किया, तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों केनिधन से गहरा दुख हुआ. उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एकअपूरणीय क्षति है.Deeply anguished by the sudden demise of Chief of Defence Staff Gen Bipin Rawat,his wife and 11 other Armed Forces personnel in an extremely unfortunatehelicopter accident today in Tamil Nadu.His untimely death is an irreparable loss to our Armed Forces and the country. —Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 8, 2021 दर्दनाक हादसा तमिलनाडु के कुन्नूरके पास बुधवार दोपहर को हुआ है. आजतक के प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, एकप्रत्यक्षदर्शी जिसका नाम कृष्णासामी है, उसके मुताबिक, उसने एक तेज आवाज सुनी.इसके बाद वह घर से बाहर निकला. उसने देखा कि एक हेलिकॉप्टर एक पेड़ से दूसरे पेड़पर टकराते हुए आग का गोला बन गया. कृष्णासामी के मुताबिक, जब हेलिकॉप्टर पेड़ सेटकरा रहा था, तब उसमें आग लग चुकी है. इसी दौरान कृष्णासामी ने 2-3 लोगों कोहेलिकॉप्टर से कूदते हुए देखा, सभी के शरीर में आग लगी हुई थी. कृष्णासामी ने अपनेसाथियों को इकट्ठा किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जितनी भी लाशें मिली हैं, वह80 फीसदी तक जल चुकी हैं.