भारत की संसद पर हमला हुआ. पाकिस्तान ने अपनी जमीन के इस्तेमाल से इनकार कर दिया.मुंबई में आतंकी हमला हुआ. पाकिस्तान ने इनकार कर दिया कि आतंकी उनकी जमीन से आए थेऔर उनके ही थे. मोदी सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान से आ रहे आतंकवादी सीमा परलगातार घुसपैठ कर रहे हैं, लेकिन नवाज शरीफ ये मानने को तैयार ही नहीं हैं किपाकिस्तान से कुछ किया जा रहा है.हर बात में इन्हें सबूत चाहिए होता है और दे दो, तो मानने से इनकार कर देते हैं. येपाकिस्तान का पेट न हो गया, स्याला ब्लैक होल हो गया. चाहे जितना सबूत दो, पेट भरताही नहीं है इनका. लेकिन... लेकिन इस बार दोस्त ऐसी क्लिप मिली है, जो सीधे मुंह परमारने लायक है.जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जो बॉर्डर है भारत-पाकिस्तान का, वहां सीसीटीवीकैमरे लगे हैं. पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादी इन्हीं सीसीटीवी कैमरे मेंकैद हुए हैं. जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो थर्मल इमेज है. तीन आतंकी एक के पीछे एकरेंगते हुए भारतीय सीमा में घुस रहे हैं. एक मिनट से भी ऊपर की क्लिप है ये. एकदमक्लियर.अब इतनी क्लियर वीडियो मिलने के बाद तो एक ही इच्छा होती है कि इसे ले जाकरपाकिस्तान और नवाज शरीफ के भर दिया जाए. फिर उन्हें पूरी दुनिया में जिसे दिखानाहो, दिखा दें जाकर. जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, तब तो दो-चार देश में जाकर चिल्लाआए थे कि कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ. अब कैसे जवाब देंगे.इतनी साफ वीडियो देखने के बाद न तो ओबामा कक्कू कुछ करेंगे और न UN में दुम हिलानेका मौका मिलेगा.वीडियो देखना है तो ये रहा. देख ल्यो.https://www.youtube.com/watch?v=OZ7dPWOWw8M--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश 'एनकाउंटर' का तीसरा वीडियो, जिससे पूरी पिक्चर क्लियर होगई है जो एनकाउंटर में मारे गए, उनके बारे में सबसे डरावनी बात पढ़िए LOC परफायरिंग में BSF की महिला सिपाही रजिंदर कौर शहीद मध्य प्रदेश की जेलों से ही क्योंभागते हैं कैदी? LOC पर जिंदगी कैसी है, इस सरकारी नोटिस से समझिए