The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • cctv footage shows jaipur mla son Drinking Before His BMW Ran Over 3

विधायक जी का दुधपिया बच्चा दारू पीने गया था, आइसक्रीम खाने नहीं

अरबपति विधायक के बेटे ने अपनी BMW से तीन जन मार दिए थे. उसी केस की अपडेट है.

Advertisement
pic
8 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 8 जुलाई 2016, 07:21 AM IST)
Img The Lallantop
Image: ANI
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिद्धार्थ महारिया के पापा नंदकिशोर फतेहपुर, जिला सीकर, राजस्थान से विधायक हैं. अरबपति आदमी हैं. लड़के को BMW दिला दी थी. तो एक जुलाई की शाम सिद्धार्थ ने दो गाड़ियों में टक्कर मार दी. दारू पीकर. एक ऑटो ठोंका. उसमें तीन लोग ऑन स्पॉट खतम हो गए. आगे खड़ी एक पुलिस वैन में टक्कर मारी. उस केस में पुलिस ने सिद्धार्थ को अरेस्ट कर लिया था. फिर कोर्ट में पेशी के बाद ऑर्डर मिला कि इनको तीन दिन की पुलिस रिमांड पर अंदर लो. तो ये भले चंगे एडमिट हो गए अस्पताल में. और ड्राइवर को पेश कर दिया. कि ये गाड़ी चला रहा था. इसी ने एक्सीडेंट किया है. ड्राइवर पहले माना फिर पलट गया. तब की पूरी स्टोरी पहले पढ़ लो यहां ध्यान से. पुलिस रिमांड से बचने के लिए नकली घायल बनकर रिटर्न हुए विधायक पुत्र अब आगे की बात. विधायक जी कह रहे हैं कि कह रहे हैं कि उनका बेटा दारू का नाम तक नहीं जानता. सिर्फ दूध पीता है. लेकिन वो दूध पीता बच्चा कित्ती दारू पिया है. ये सारी पोल पट्टी पुलिस ने खोल ली है. उस रेस्टोरेंट की CCTV फुटेज और बिल भी निकाल लिया जिसमें उसके खाने पीने का लेखा जोखा है. जिसमें ये कच्चा चिट्ठा निकला है. 1. शाम 6 बजकर 9 मिनट पर लास वेगास बार में बियर पीनी शुरू की. 2. 6.54 पर निकला. दोस्त दिविक को लेने मालवीय नगर गया. 3. 8.15 पर पापा के घर, माने विधायक निवास पहुंचा. फिर दोस्तों के साथ MJF मॉल में हुक्का पिया. 4. 8.50 पर वापस घर पहुंचा. एक दोस्त को उतारा. 5. 9.15 पर अहिंसा सर्किल के गोल्डन होटल पहुंचा. साथ में दोस्त श्रेय मोदी और जयंत जाखड़. 6. कुछ देर बाद होटल ब्लैक आउट और फिर बार पहुंचा. वहां से निकला रात साढ़े बारह बजे. इत्ता नशा कर रखा था कि गाड़ी में बैठा नहीं जाता था. पहले ड्राइवर की सीट पर बैठा फिर पैर उठाके अंदर किए. siddharth तो अब इससे निर्दलीय विधायक के निर्दयी बेटे का खेला खुल गया है. पापा कह रहे हैं कि बेटा आइसक्रीम खाने गया था. बेटा कौन सी क्रीम खा रहा था वो सबके सामने दिख गया.

Advertisement

Advertisement

()