'हुतू तूतू' करते हुए वो कबड्डी खेलता था. एथलीट था सुखविंदर. हरियाणा के रोहतक मेंरहता था. मंगलवार को फोन पर बात करते हुए जा रहा था. तभी दो लोग स्कूटी में सवारहोकर आए. और सीने और सिर में गोली दागनी शुरू कर दी. तीन गोली लगने से सुखविंदर कीमौत हो गई. लेकिन ये पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया.https://www.youtube.com/watch?v=dlcoASYz3ts सुखविंदर को गोली मारने के बाद बदमाशफरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. और आरोपियों की तलाश कर रही है. तीनमहीने पहले एक और कबड्डी प्लेयर दीपक कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी गईथी. सुखविंदर को तीन गोलियां लगी थीं. पुलिस ने सुखविंदर के शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है. घटना हरियाणा के रोहतक के रिठाल गांव में हुई. सुखविंदर यहां अपनीफैमिली के सात रहते थे. इलाके में सुखविंदर का अच्छा खासा नाम था. हत्या के पीछेवजह का अब तक नहीं पता चल पाया है.