उत्तर प्रदेश का बाइक बोट घोटाला. जिसमें बाइक सर्विस देने के नाम पर लोगों सेहजारों करोड़ रुपये ठग लिए गए. खबर है कि इस घोटाले की जांच कर रही CBI ने FIR दर्जकर ली है. 15 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाले इस घोटाले का मास्टरमाइंड संजयभाटी है. शिकायत में उसके अलावा 14 और लोगों के नाम दर्ज हैं. इससे पहले प्रवर्तननिदेशालय ने इस मामले की जांच शुरू की थी. बता दें कि गौतम बुद्ध नगर के दादरीपुलिस स्टेशन में संजय भाटी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई थीं. उसकेबाद ED ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी. खबरों के मुताबिक जांच एजेंसी अब तक संजयभाटी की कंपनी की 216 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है.क्या है बाइक बोट घोटाला?संजय भाटी ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (GIPL) नाम की कंपनी बनाई थी. इसकंपनी ने 2017-18 में 'बाइक बोट' नाम से स्टार्टअप बिजनेस शुरू किया था. बताया गयाकि ये ओला और उबर की तरह ऐप बेस्ड बाइक टैक्सी सर्विस देगी. इन बाइकों को निवेशकोंसे पैसे लेकर खऱीदा गया था. लोगों को बताया गया कि आप एक या एक से ज्यादा बाइक कीकीमत का पैसा कंपनी में निवेश करें. बदले में कंपनी आपको हर महीने एक निश्चितरिटर्न देती रहेगी. मसलन, एक प्लान के मुताबिक 62,100 रुपए के निवेश पर कंपनी हरमहीने 9,756 रुपए का रिटर्न देने का वादा करती थी. यानी साल भर में 1 लाख 17 हजाररुपए से भी ज्यादा का रिटर्न. कंपनी के ऐसे कई प्लान थे. साल 2019 में कंपनी नेइलेक्ट्रिक बाइक योजना शुरू की. लोगों से ऐसी हर बाइक के लिए लगभग सवा लाख रुपयेजमा करवा लिए. बदले में एक वर्ष तक 17 हजार रुपए हर महीने देने का वादा किया. कंपनीने इस तरह पैसा जुटाने के लिए देशभर में फ्रैंचाइजी बांट रखी थीं. लेकिन जब लोगोंको रिटर्न मिलना बंद हो गया, तो वे कंपनी के अलग-अलग ऑफिसों में हंगामा करने लगे.वे इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो पता चला कि बाइक टैक्सी सर्विस देने केनाम पर पब्लिक से हजारों करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करा लिया गया. दिसंबर 2020में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने GIPL के डायरेक्टर संजय भाटी को गिरफ्तारकर लिया. घोटाले से जुड़े मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक GIPL ने देश के कई हिस्सोंमें बड़े पैमाने पर अपना जाल फैलाया हुआ था. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कईशहरों में इस कंपनी ने अपने ऑफ़िस खोले हुए थे जहां उसने निवेश के बहाने लोगों सेकरोड़ों की ठगी की. पुलिस की भूमिका की बात करें तो उस पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाईना करने के आरोप लगे. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक निवेशकों का दावा था कि वे अपनीशिकायत लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा बड़े पुलिस अधिकारियों के पास भी गए थे, लेकिनकोई ऐक्शन नहीं लिया गया.