फिर धरे गए अरबपति इंजीनियर यादव सिंह
हाईकोर्ट ने CBI को जिम्मेदारी दी थी, उनने फिर से इनको 'यू आर अंडर अरेस्ट' कर लिया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
यादव सिंह जाटव नाम हैं इनका. नाम में सरनेम से ज्यादा जेब में दाम रखने के मामले में जब पिछली बार धराए थे तब देश भर के इंजीनियर्स की आह निकल गई थी. सीबीआई ने फिर से इनको 'यू आर अंडर अरेस्ट' कर लिया है.
नोएडा अथॉरिटी के इस एक्स चीफ इंजीनियर खिलाफ करप्शन के केस हैं. साथ में फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के भी. ये फंसे थे 954 करोड़ के टेंडर घोटाले में फिर जो छापा पड़ा तो लेह्ह हीरा, लेह्ह सोना, लेह्ह नकदी, लेह्ह लॉकर निकले थे. कुल 900 करोड़ की जायदाद निकली इनके पास.
यूपी सरकार इस केस में ज्यादा हाथ-पैर चला नहीं रही थी, लोग हाईकोर्ट पहुंचे और और सीबीआई को मामला देने को कहा, कोर्ट ने मान भी लिया. अब सीबीआई धर ले गई है.

