The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • CBI arrested delhi's principle secretory and four others in corruption case

'तोते' ने करप्शन के आरोप में केजरीवाल के बंदे को उठाया

केजरीवाल के चीफ सेक्रेटरी राजेंद्र को सीबीआई ने किया गिरफ्तार. AAP बोली- तोता फिर वफादारी पे उतर आया है.

Advertisement
pic
4 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 4 जुलाई 2016, 01:50 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली पुलिस सदैव AAP के साथ. अब तक जइसे ही मौका मिलता. आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली पुलिस उठा लेती थी. आरोप, शिकायत रजिस्टर में लिखे आरोपों के बेसिस पर. पर अबकी बार तोता आया है. सुप्रीम कोर्ट वाला तोता. बोले तो सीबीआई, जिसकी आजादी की बात आए दिन होती रहती है. हां तो सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चीफ सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार को लपक लिया है. किस आरोप में? अरे वही, जिसको खत्म करने की बात केजरीवाल और उनके गुरु अन्ना हजारे करते थे. करप्शन. राजेंद्र कुमार के अलावा चार और लोगों को सीबीआई भर कर ले गई है, मंडे इवनिंग. चार लोगों के नाम हैं तरुण शर्मा, संदीप कुमार, दिनेश गुप्ता और अशोक गुप्ता. सबके सब पर करप्शन का आरोप है. आरोप कि प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया. हालांकि ये आरोप उस दौर के हैं, जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी. और राजेंद्र कुमार हेल्थ डिपार्टमेंट में नौकरी कर रहे थे. सारे आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. मनीष सिसोदिया ने कहा, 'ये दिल्ली सरकार को पैरालाइज करने की साजिश है.' संजय सिंह ने कहा, 'तोता फिर वफादारी पर उतर आया है. सात महीने से सीबीआई कहां थी?'

Advertisement

Advertisement

()