हॉस्टल के बाहर खड़ी लड़की को उठाकर ले जाने वाला बदमाश पकड़ाया
बंगलुरु: आरोपी ने लड़की के साथ की छेड़छाड़. देखें CCTV.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कहा जाता है कि बंगलुरु सेफ शहर है. आईटी हब है. पढ़े लिखे लोग रहते हैं. पर दरिंदे हर जगह पाए जाते हैं. बंगलुरु में शनिवार शाम एक लड़की को हॉस्टल के बाहर से उठा लिया गया. एक बदमाश आया. लड़की को उठाया और पास की अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में ले जाकर लड़की के साथ छेड़छाड़ की. छेड़छाड़ करने वाला कैब ड्राइवर था. उसका नाम अक्षय था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.
लड़की के साथ छेड़छाड़ की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. लड़की अपने साथ खौफ पैदा करने वाली इस हरकत के बाद सदमे में चली गई. किसी से कुछ नहीं कह पाई. पुलिस में शिकायत भी नहीं की. अगर ये हरकत सीसीटीवी में कैद न हुई होती तो मामला सामने भी न आ पाता. पुलिस ने बताया कि लड़की की काउंसलिग की गई ताकि वो शिकायत दर्ज कराए और केस दर्ज किया जा सके.
बंगलुरु साउथ के डीजीपी ने कहा, 'घटना शनिवार रात साढ़े 9 बजे की है. लड़की नौकरी से लौटने के बाद हॉस्टल के बाहर खड़ी होकर फोन पर बात कर रही थी. तभी एक बदमाश लड़का आया और लड़की को पास की अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास ले गया. और बदतमीजी की.'पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई. पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. सीसीटीवी में आरोपी लड़की को साफ उठाते ले जाता नजर आ रहा है. लड़की ने शोर भी मचाया. पर वहां खड़ा कोई भी शख्स उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया. देखें सीसीटीवी फुटेज... https://www.youtube.com/watch?v=udRRdfx5AN4

