सरहदों पर गहमा-गहमी है. उससे पहले से कश्मीर में हालात खराब हैं. बुरहान वानीएनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों और लोकल लोगों की झड़पों में 84 जानें जा चुकी हैं.इस माहौल में कश्मीर से ऐसी खबर आई है कि जी जुड़ा जाए. मोहम्मद अली असर का शेर है:नई मंज़िल नया जादू उजाला ही उजाला दूर तक इंसानियत का बोल-बालाकश्मीरियों ने जान पर खेल बचाई जवान की जानसेना का एक जवान श्रीनगर बाईपास पर सेना की गाड़ी लिए चला जा रहा था. अचानक गाड़ीका बैलेंस बिगड़ा, गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हुई और जाकर बाईपास के बगल की खाई में लटकगई. ये वाकया हुआ लसजन के पास का. ये एक्सीडेंट इतना जोर का था कि गाड़ी का कचूमरनिकल गया. पर जो जवान गाड़ी चला रहा था वो जिंदा था और गाड़ी में फंसा हुआ था.एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, एक पुलिस अफसर ने बताया, सेना के दूसरे जवानों को जबइस बात का पता चला तो उन्होंने उसे निकालने की कोशिश की. पर गाड़ी इस तरह से लटकीहुई थी कि उस जवान को निकालना बड़ा मुश्किल हो रहा था.आसपास के कश्मीरी लड़कों ने की मदद और बच गई जवान की जानपुलिस अफसर ने बताया, ऐसे में आस-पास के कश्मीरी लड़के वहां भागकर आए और घायल आर्मीके जवान को निकालने में जुट गए. इसके लिए उन्होंने जो गाड़ी लटकी हुई थी उसके बगलमें एक ट्रक लगाया और उस पर चढ़कर उसे निकाला. किसी ने इस पूरे मामले का मोबाइल परवीडियो बना लिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. और तेजी से यूट्यूब लिंक इसका सोशलमीडिया पर शेयर किया जा रहा है. ये बहुत ही आम खबर है. लेकिन कश्मीर में जैसा माहौलहै और शेष भारत में कश्मीरियों की जो 'जनरलाइज्ड' छवि बनाने की कोशिश की जा रही है,इस खबर की खास उपयोगिता है. कश्मीरियों को देशद्रोही समझने वालों की राय इसे देखकरशायद कुछ कमजोर पड़े. इसी साल जुलाई में चल रही झड़पों के बीच, कर्फ्यू तोड़कर,साउथ कश्मीर के बेजबहारा के लोगों ने एक एक्सीडेंट में जख्मी हुए करीब 20 अमरनाथयात्रियों की जान बचाई थी. वीडियो देखें -https://www.youtube.com/watch?v=q7O6ww8qHMQ-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें -कश्मीर में कर्फ्यू तोड़ मुसलमानों ने बचाई अमरनाथ तीर्थयात्रियों की जानपाकिस्तान को मारने के लिए एक भारतीय कवि ही काफी है!POK में सर्जिकल स्ट्राइक के 'मास्टरमाइंड' थे मुलायम सिंह?न जिहाद से न पूजा-पाठ से, बस ये 6 काम करने वाले स्वर्ग जाएंगे ठाठ से