रेलवे कर्मचारी बिल्ली का हुआ प्रमोशन
अब बन गई है सीनियर पेस्ट कंट्रोलर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये है फीलिक्स.
ये देखने में आम बिल्ली जैसी लगती है. पर ये है बड़ी ही खास. कैसे?
इसके पास वो है जो बहुतों के पास नहीं होती. यानी नौकरी. इंगलैंड के हडर्सफील्ड रेलवे स्टेशन पर नौकरी करती है. इसके पास नौकरी है, ओहदा है, और आइडेंटिटी कार्ड है.
काम है स्टेशन से कबूतर और चूहों का सफाया करना. और फ्री टाइम में पैसेंजर इन्क्वायरी की खिड़की पर बैठ कर उनकी मदद करती है.
हर तरह की छूट है फीलिक्स को. क्योंकि सबकी लाडली है. ये देखो रास्ता बना है उसके आने-जाने का टिकट काउंटर पर. जिसमें सिर्फ वो ही घुस सकती है.
जब फीलिक्स ने जॉइन किया था, उम्र थी 2 महीने. आज उसका प्रमोशन हुआ है. सीनियर पेस्ट कंट्रोलर हो गई है अपनी लाडो.
फीलिक्स से याद आया वो जापानी बिल्ली 'तामा' जो जापान के एक स्टेशन पर स्टेशनमास्टर हुआ करती थी. पिछले साल ही मौत हुई थी उसकी. जापानी रेल कर्मचारियों ने बाकयदा तामा के अंतिम संस्कार किए थे.
(सभी तस्वीरें फेसबुक से)
