The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Case against BJP MLA for calling Rahul ‘traitor’

राहुल को 'देशद्रोही' कहने वाले BJP MLA के खिलाफ केस दर्ज

फनी बात ये है कि राहुल गांधी के खिलाफ ऑलरेडी 'देशद्रोह' का केस दर्ज है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
3 मार्च 2016 (Updated: 3 मार्च 2016, 01:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मेरठ की स्थानीय अदालत ने राजस्थान के बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ये वो विधायक साहब हैं जिन्होंने कथित तौर पर राहुल गांधी को जेएनयू का साथ देने पर देशद्रोही करार दिया था. बीजेपी विधायक की सेंटी होकर कही हुई बात को को सीरियसली लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता रिकिन आहलूवालिया ने सीआरपीसी की धारा 210 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी. रिकिन का कहना है कि कैलाश चौधरी का भाषण सुनकर वे हैरान थे. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया. खबरों के मुताबिक, 17 फरवरी को किसान रैली को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा था कि जेएनयू में अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगते हैं, अगर राहुल गांधी नारे लगाने वालों की कौम का समर्थन करते हैं, तो राहुल गांधी एक देशद्रोही हैं और ऐसे देशद्रोहियों को फांसी पर लटकाकर गोली मार देनी चाहिए. राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज आइरनी ये है कि जेएनयू विवाद में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सीताराम येचुरी समेत 9 लोगों के खिलाफ हैदराबाद में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. इनकी शिकायत की थी वकीन जनार्दन गौड़ ने. कोर्ट के आदेश के बाद सरूरनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसकी सुनवाई 4 मार्च को होगी.

Advertisement

Advertisement

()