इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पूरी मुश्तैदी में है नोटबंदी के बाद से. धड़ाधड़ नोटिसभेजा जा रहा है. इसी मुश्तैदी में एक 350 रुपए दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर को साढ़ेतीन अरब के टर्न ओवर का नोटिस भेज दिया. मजदूर घनघोर परेशान है. हंसे कि रोए. वैसेतो इतना पैसा दिखाकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसकी इज्जत बढ़ाई है. लेकिन बेचैनमजदूर के घर में चूल्हा जलना बंद हो गया है. घर से निकलना बंद कर दिया है. बिहार काबेगूसराय जिला. बरौनी ब्लॉक का नींगा गांव. यहां रहते हैं सुधीर शाह. इनको बजट सत्र2014-15 में 3 अरब 33 करोड़ 2 लाख 14 हजार 323 रुपए के लेन देन का नोटिस मिला है.कारपेंटर का काम करते हैं सुधीर. दिन भर मेहनत करने पर शाम को साढ़े तीन सौ रुपएहाथ आते हैं. इसी कमाई से चूल्हा जलता है और अब उसमें भी बट्टा लग गया. इस नोटिस केबाद सुधीर ने दोस्त रिश्तेदारों से सलाह की. आयकर विभाग के अफसरों से मिले. उनकोअपना केस बताया तो वो खुद भी भौचक्के रह गए. उन्होंने बताया कि किसी थर्ड पार्टी नेउनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया है. सुधीर के पड़ोसियों को जब पता चला कि वोअरबपति है तो सन्नाटे में आ गए. लेकिन जब असलियत पता चली तो हंसने लगे. सुधीर कहरहे हैं कि हमारे खाते में कुल 417 रुपए हैं. जब से नोटिस मिला, काम धंधा सब छोड़करचिंतन चल रहा था. अब फिर शुरू कर दिया है. बेगूसराय में इनकम टैक्स के अफसर ओपी झाने बताया कि सुधीर गया था नौकरी करने. एक प्राइवेट कंपनी में. वहां अपना आधार औरपैन कार्ड की फोटोकॉपी जमा किया था. उसका इस्तेमाल करके किसी ने फर्जी खाता खुलवायाऔर ट्रांजैक्शन किया है. वो कौन है, इसका पता तो जांच के बाद चलेगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सिर्फ 500 रुपये में निपट गई ये शादी और मोदी इस पर लट्टू हैंकुशीनगर: नोटबैन को डॉज करके मोदी ने फेंका 'किसान कार्ड'