बचपन में पढ़ा था तीन मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट होते हैं. लैंड, वॉटर और एयर. कार लैंडवाले कॉलम में लिखवाई गई थी. कि ज़मीन पर चलती है. उड़ नहीं सकती, तैर नहीं सकती.चिड़िया उड़ में कार उंगली नहीं उठाती. लेकिन. लेकिन कार कभी-कभी उड़ती है. लेकिनकायदे से नहीं उड़ पाती तो किसी बिल्डिंग में घुस जाती है. वो भी सीधे पहली मंज़िलपर. अमरीका में ऐसा ही हुआ है. कैलिफोर्निया में 14 जनवरी की सुबह एक कार तेज़रफ्तार से भाग रही थी. तभी डिवाइडर से टकरा गई. कार बहुत तेज़ थी तो हवा में उठ गईऔर एक ऑफिस की पहली मंज़िल में जा घुसी. गनीमत थी कि उस वक्त ऑफिस में कोई नहीं था.टक्कर के बाद पहली मंज़िल पर आग लग गई थी, लेकिन वो जल्द बुझा ली गई. इतने ज़बरदस्तएक्सीडेंट के बावजूद बच कार वाले भी गए. एक शख्स अपने-आप निकल आया और दूसरे को फायरडिपार्टमेंट वालों ने रेस्क्यू किया. ज़्यादा चोट किसी को नहीं लगी. बाद में बड़ातामझाम कर के कार को निकाला गया. इस हादसे में सब ठीक से निपटा, किसी की जान नहींगई, तो हमको पिच्चर याद आ गई हैनकॉक. उसमें हैनकॉक एक कार बिल्डिंग के टावर पर फंसादेता है. अब थोड़ा कम ताज्जुब होगा वो सीन देखकर.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःतो बिग बॉस की लाइव वोटिंग फ़ेक थी और नतीजा पहले से तय था?जमे हुए बालों वाला बच्चा, जिसकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को रुला दियावेश्या को पैसे और बड़े घोटाले का जिक्र, इजरायली पीएम के बेटे का ऑडियो वायरलइंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में कैच लेना भूल गई है क्या?बीजेपी सांसद ने चप्पल उतारी और अपने ही विधायक पर टूट पड़ींVideo: माफ करें हुज़ूर, दस रुपए का 15 लाइनों वाला सिक्का नकली नहीं है