कुछ दिन पहले की बात है. मार्केट में हवा थी कूलर गैंग की. ये लोगों के कूलर मेंनशीली दवाई डाल देते थे. नतीजन कूलर से हवा निकलते ही फैमिली बेहोश. फिर उसके बादकूलर समेत सारा कीमती चोरी. कूलर गैंग का मिशन कंप्लीट. कूलर गैंग की अपार बेहोश'सफलता' के बाद अब दिल्ली वालों की नाक में दम करने आया है 'नमस्ते गैंग'. ये गैंगनमस्ते करके मार्केट में जबर कमाई कर रहा है. लोगों से नमस्ते करना और फिर उन्हेंलूट लेना इस गैंग की मुख्य घटिया विशेषताएं हैं. अशोक सेमवाल. पत्रकार है. नोएडा केएक प्राइवेट चैनल में काम करते हैं. कुछ दिन पहले दफ्तर से घर की ओर जा कर रहे थे.अपनी बढ़िया चमचमाती हौंडा सिटी कार में. दिल्ली के इंद्रपूरी ही पहुंचे थे किअचानक एक स्कूटी वाला आया और सेमवाल की कार के बाराबर में अपनी स्कूटी रोक दी. अशोकसेमवाल से नमस्ते किया. अगर कोई नमस्ते करे तो बदले में आप लठ तो बरसाओगे नहीं.जान-पहचान हो न हो. तो इसी नाते सेमवाल ने भी नमस्ते कर दिया. स्कूटी वाले ने फिरसे सेमवाल को नमस्ते किया. और कार रोकने का इशारा भी. सेमवाल को लगा कि ये उनका कोईजान-पहचान का है. तो उन्होंने अपनी हौंडा सिटी के ब्रेक पर पैर टिका दिया. काररुकते ही स्कूटी वाला कार के अंदर था. वो भी अपने पूरे गैंग के साथ. फिर लगाईसेमवाल की कनपटी पर पिस्तौल और लूट लिया सबकुछ. कार को छोड़कर. सेमवाल जबतक पूरामामला समझते, तब तक वो लूट चुके थे. कौन है नमस्ते गैंग वाले? ये गैंगदिल्ली-एनसीआर में एक्टिव है. कार में जो लोग जा रहे होते हैं, उन्हें ये लोगनमस्ते करते हैं. आस-पास कोई सामान रखा हो तो ये उसे भी लूट लेते हैं. कार वालेइनके निशाने पर सबसे ज्यादा हैं. आगे से आपको भी कभी कोई नमस्ते करे, तो सावधानरहिए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए... पसीना चाटके मर जाना, कूलर न चलाना, वरना कूलर गैंग आ जाएगा