दिल्ली में एक कनाडाई सिख महिला अपने साथियों के साथ आतंकी हमलों को अंजाम दे सकतीहै. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, महिला के ISIS से जुड़े होने का शक है. खुफियाएजेंसियों के मुताबिक, महिला के साथी पहले से ही राजधानी में मौजूद हैं और वह खुदअभी दिल्ली के रास्ते में है. इसके मद्देनजर एयरपोर्ट, इंटेलिजेंस एजेंसियों औरजांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध महिला की उम्र 35 साल बताई जा रहीहै. एजेंसी के पास उसके पासपोर्ट डिटेल्स हैं. खबर के मुताबिक, महिला का पासपोर्ट16 दिसंबर को एक्सपायर होने वाला है. हाल ही में ISIS के 25 आतंकियों को अरेस्टकरने वाली NIA को भी जांच में लगाया गया है. महिला के दिल्ली में प्रवेश के संभावितरास्तों को खाका भी तैयार किया गया है और दूसरे देशों से संपर्क भी साधा गया है.सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही कहा था कि विदेशों में रह रहे भारतीय ISIS की ओरआकर्षित हो रहे हैं. ये आतंकी संगठन भारतीय युवाओं को लालच दे रहा है. इंटेलीजेंसके एक अफसर के मुताबिक, ISIS ने पहली बार एक सिख महिला को आकर्षित किया है. इसकेपहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आदिल फयाज वादा नाम की एक महिला जिहादी बनने के लिएसीरिया के सफर पर निकली थी.