टीवी प्रोग्राम में ऐंकर ने सिखाया, औरतों को शांत करने के लिए ऐसे गर्दन दबाइए
ये प्रोग्राम ऑन-एयर हो रहा था. ऐंकर के साथ बैठे पत्रकार उसकी इस बात पर ठहाके लगा रहे थे.
Advertisement

फिल्म देह में महेश मांजरेकर अमृता अरोड़ा के साथ
Quick AI Highlights
Click here to view more
उसकी गरदन पकड़ो और उसे ऐसे दबाओ. वो जितना बोले, उतना ज्यादा दबाओ.'उसकी' मतलब औरत की. पत्नी की. एक ऐंकर टीवी प्रोग्राम में अपने पुरुष दर्शकों को पत्नियों से निपटने का तरीका बता रहा था. कि औरतों को कैसे चुप कराना चाहिए. पति किस तरह अपनी पत्नी को पीटें. पत्नी को मारने का सही तरीका क्या है. किस तरह और क्या-क्या करके आप अपनी पत्नी पर जोर चला सकते हैं. उसे कैसे पीट सकते हैं.
ये हुआ अफ्रीका के एक देश कैमरून में. वहां 'विज़न 4' नाम का एक चैनल है. इसपर एक ऐंकर है. नाम, अर्नेस्ट ओबामा. एक टीवी प्रोग्राम में ये शख्स औरतों के साथ हिंसा के तरीके बता रहा था. और उसके साथ बैठे पत्रकार ऑन-एयर हंस रहे थे.
ये उस देश के पत्रकारों की संवेदनशीलता है, जहां औरतों के साथ हिंसा बहुत 'नॉर्मल' बात है. UN के मुताबिक, कैमरून की आधी से ज्यादा औरतों ने अपनी ज़िंदगी में कभी-न-कभी अपने पार्टनर के हाथों हिंसा झेली है. या तो मार-पिटाई झेली है या फिर यौन शोषण और जबर्दस्ती सही है.AFRICA NEWS: ‘Grab her by the neck': TV host slammed for domestic violence demonstration - The presenter of the show, on the privately-owned Vision4 channel, demonstrated how to "calm" a woman by squeezing her neck. https://t.co/HH7IFq73jZ
— DPRK (North Korea) News Agency (@DprkKorea) March 8, 2019

ये हैं अर्नेस्ट ओबामा. न्यूज ऐंकर, जिन्होंने टीवी प्रोग्राम में अपने पुरुष दर्शकों को बताया कि औरतों को किस तरह पीटना चाहिए (फोटो: ट्विटर)
इस प्रोग्राम को देखने वालों में जो इंसान थे, वो हैरान थे. आप इंसान होंगे, तब ही इन बातों पर शॉक्ड होंगे. ऐसा कुछ देखने-सुनने पर आपके गले में कुछ अटक जाएगा. घिन से आपका जी मिचलाएगा. ऐसे लोगों ने अर्नेस्ट के कहे का विरोध किया. जवाब में अर्नेस्ट से अपनी सफाई दी. खबरों के मुताबिक, अर्नेस्ट का जवाब था-
मैं तो दर्शकों को ज्ञान दे रहा था. जिस प्रोग्राम में मैंने ये कहा, उसमें हम सामाजिक मुद्दे उठाते हैं और लोगों को ज्ञान देते हैं. इस एपिसोड में हम एक पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के केस पर बात कर रहे थे. इसमें पत्नी ने पति के अंडकोष को पकड़ लिया था. प्रोग्राम में मेरे सहयोगी इसी बारे में बात कर रहे थे. कि अगर कोई औरत आपके अंडकोष दबा दे, या उसे पकड़ ले, तो क्या करना चाहिए. इसी बारे में बात करते हुए मेरे सहयोगी ने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो आदमी को चाहिए कि वो जोर से एक घूंसा मारे. इसपर मैंने कहा कि आप उस औरत को ऐसी जगह मार सकते हैं, जहां चोट कम लगे और जिसका कोई सबूत न बचे.अर्नेस्ट की इस सफाई पर क्या कहें. आप करप्ट हों, तो बड़े से बड़ा नरसंहार करके भी उसे जस्टिफाई कर सकते हैं. मुझे कैमरून पर तरस आ रहा है. वहां की औरतों के लिए दर्द हो रहा है. जिस देश की ऐसी कंडिशनिंग हो कि वहां कोई ऑन-एयर प्रोग्राम में ऐसी गंदगी उगले और उसके साथ बैठे लोग इसपर ठहाके लगाएं, वो देश एक भी औरत डिजर्व नहीं करता. इस घिनौने माइंडसेट का यही न्याय होगा.
मुजफ्फरनगर में एक युवक ने मोदी सरकार से रोजगार पर सवाल पूछा तो उसे पीट दिया गया

