बहुस्से लोग अपने काम को बहुतै सीरियसली ले लेते हैं. एकदम कलेजा झोंक देते हैंउसमें. ऐसा काम करते हैं और ऐसे काम करते हैं कि देखने वाले का दिल जुड़ा जाता है.लेकिन यही आदत कई बार परेशानी में भी डाल देती है. ठीक वैसे ही, जैसे पटना में इसकैमरामैन को डाल दिया. भाई साहब दौड़ते घोड़े का वीडियो बना रहे थे, लेकिन घोड़े नेऐसी चुम्मी ली कि सीधे हॉस्पिटल जाकर इनकी आंख खुली.मामला पटना के गांधी मैदान का है. बड़ा मैदान है ये वहां का. मोदी से लेकर नीतीश तककी रैली वहीं होती है. शुक्रवार को प्रकाश पर्व था, तो इस मैदान में घुड़दौड़ काआयोजन रखा गया था. कुछ भी कहो, लेकिन घोड़े को दौड़ते देखना आंखों के ऑर्गेज्म सेकम तो नहीं ही है. तो 3, 2, 1 बोला गया और घोड़े दौड़ पड़े. घोड़ों के साथ-साथमैदान पर मौजूद ढेर सारे लोग भी एक्टिव हो गए.इन एक्टिवेट लोगों में एक कैमरामैन भी था. प्राइवेट न्यूज चैनल का. भेजा गया थाघोड़ों का वीडियो बनाने के लिए. वीडियो बनाते-बनाते सफेद रंग के एक घोड़े के सामनेआ गया. ऐसी टक्कर लगी... ऐसी टक्कर लगी कि क्या बताएं कैसी टक्कर लगी. बंदे कीआंखें सीधे सरकारी अस्पताल में ही खुलीं. बाद में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्तीकराया गया.फोटो देखिए. फोटो से ही समझ में आ रहा है कि टक्कर कित्ती जोरदार थी. बंदे को हवातक नहीं लगी. सीधे घोड़ा लग गया. खैर, डॉक्टर बता रहे हैं कि चोट तो बहुत आई है,लेकिन कैमरामैन खतरे से बाहर है. अच्छी बात है. और अच्छा हो कि जल्दी से ठीक होजाए.