The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • California Los Angeles Wildfire Images Pasadena Kenneth Fire Mount Wilson

बंगले, दुकानें, गाड़ियां... सब तबाह, अमेरिका में लगी आग की असली तस्वीरें आईं, देख नहीं पाएंगे

Los Angeles Fire Updates: आग बुझाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. फायर फाइटर्स जमीन पर तो इसके लिए कोशिश कर ही रहे हैं, साथ ही आसमान से भी पानी और केमिकल्स गिराए जा रहे हैं. लेकिन आग इतनी भयंकर है कि हेलिकॉप्टर से गिराया गया पानी भी कारगर साबित नहीं हो रहा.

Advertisement
California Los Angeles Wildfire Images Pasadena Kenneth Fire Mount Wilson
आग के अवशेष. (तस्वीर: AP)
pic
रवि सुमन
11 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 01:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तारीख थी 6 जनवरी. अमेरिका का कैलिफॉर्निया राज्य. लॉस एंजिल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक कार्यक्रम होना था. लेकिन उसी दिन इलाके में तेज हवा चलने लगी. नतीजतन राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द हो गया. अगले दिन जो हुआ उससे हजारों लोगों का जीवन सालों पीछे चला गया. लॉस एंजिल्स के पश्चिमी क्षेत्र 'पैसिफिक पैलिसेड्स' के जंगलों में आग की एक भयंकर लपट उठी. इतनी भयंकर कि 12,000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया (California Wildfire Images). लेकिन इतना ही काफी नहीं था. इसके बाद ऐसी कई लपटें उठीं और आग फैलती गई.

जंगल में लगी आग, शहर की ओर बढ़ी. 10,000 से अधिक घरों को खाली कराया गया. लेकिन इससे भी बात नहीं बनी. 9 जनवरी तक इलाके में तेज हवा चल रही थी. इसलिए आग पर काबू पाना मुश्किल रहा. बल्कि इसके उलट, हवा के कारण आग तेज होती गई. हालांकि, अब खबर आई है कि इलाके में तेज हवाएं शांत हो रही हैं. इसलिए आग पर कुछ-कुछ काबू पाया गया है. मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए-

California Wildfire की तबाही
California
क्रिसमस लाइट वाले एक घर के पीछे लगी आग पर हेलीकॉप्टर से पानी गिराया जा रहा है. (तस्वीर: AP)
Los Angeles Fire
एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट के पहाड़ों में फैली आग. (फोटो: AP)
California Fire Locals
कई जंगलों में लगी आग से आसमान में धुआं भर गया है, जिसे एक स्थानीय व्यक्ति देख रहा है. (इमेज: AP)
California fire Images
लॉस एंजिल्स के वुडलैंड हिल्स सेक्शन में धुएं का गुबार उठता हुआ. (फोटो क्रेडिट: AP)
Los Angeles Fire को बुझाने के प्रयास विफल

आग बुझाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. फायर फाइटर्स जमीन पर तो इसके लिए कोशिश कर ही रहे हैं, साथ ही आसमान से भी पानी और केमिकल्स गिराए जा रहे हैं. लेकिन आग इतनी भयंकर है कि हेलिकॉप्टर से गिराया गया पानी भी कारगर साबित नहीं हो रहा.

Helicopter in California Fire
लॉस एंजिल्स के वेस्ट हिल्स सेक्शन में हेलीकॉप्टर से पानी गिराया गया. (तस्वीर: AP)
Fire workers in California
तेजी से फैलती आग और फायर फाइटर. (फोटो: AP)
California Fire Fighters
अग्निशमन दल, आग की निगरानी करते हुए. (इमेज: AP)
Fire Fighters in California
लॉस एंजिल्स के ग्रानाडा हिल्स क्षेत्र में जलते हुए स्थानों पर पानी डालता एक फायर फाइटर. (फोटो: AP)

ये भी पढ़ें: जैसे परमाणु बम गिरा हो... 35 हजार एकड़ में फैली अमेरिका वाली आग, 11 लोगों की मौत

जमीन, घर, कार, दुकान- सब बर्बाद

इस जंगली आग ने अब तक 35,000 एकड़ (14,100 हेक्टेयर) के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. करीब 1,53,000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. और इससे भी ज्यादा लोगों को घर छोड़ने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है.

Los Angeles Fire devastation
पैसिफिक पैलिसेड्स के पड़ोस वाले इलाके में हवा और आग की तबाही. (इमेज: AP)
California Fire Burnt Cars
आग के बाद जली हुई कारें. (तस्वीर: AP)
California Wildfire
आग के बाद बचे हुए मलबे को खोदते हुए स्थानीय लोग. (फोटो: AP)
Los Angeles Fire Images
वेलकम बोर्ड जो ‘सेंट मार्क एपिस्कोपल चर्च’ के जले हुए अवशेषों की ओर इशारा कर रहा है.
California Fire burnt beach
समुद्र तट पर सब कुछ जल गया. (फोटो: AP)
Altadena Fire Signboard
ईटन में लगी आग के बाद एक पेड़ के चारों ओर एक चिह्न लगाया गया है. (इमेज: AP)
People in California
पासाडेना कन्वेंशन सेंटर में सहायता शिविर. लाइन में इंतजार करते लोग. (तस्वीर: AP)
Luke Dexter
समुद्र तट पर तबाह हुई संपत्ति के अवशेष. (तस्वीर: AP)

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आग से 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर (11,636 अरब से 12,929 अरब रुपये) की आर्थिक क्षति होगी.

वीडियो: California के जंगलों की आग, हॉलीवुड स्टार्स के घर तक पहुंची

Advertisement

Advertisement

()