देश के 6 राज्यों में 7 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. इनचुनावों में बीजेपी का पलड़ा विरोधियों पर भारी रहा. बीजेपी को 4 सीटें मिली हैं.जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. 3 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग हुई थी.सीटें थी, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, उत्तर प्रदेश की गोला गोरखनाथ, उड़ीसा कीधामनगर, बिहार का गोपालगंज और मोकामा , हरियाणा का आदमपुर और तेलंगाना का मुनुगोडे.बिहारबिहार की जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें से एक से बीजेपी और एक से राजदप्रत्याशी के पाले में गई है. गोपालगंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुसुमदेवी ने राजद प्रत्याशी को 2000 वोटों से हराया. साल 2005 से लगातार इस सीट परबीजेपी काबिज रही है. खास बात ये है कि हर बार बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सिंह ही जीतदर्ज करते थे. इस साल 15 अगस्त को ही खराब स्वास्थ के चलते दिल्ली एम्स में निधन केबाद ये सीट खाली हो गई थी. जिसके बाद बीजेपी ने उपचुनाव में कुसुम देवी को टिकटदिया था.वहीं मोकामा से राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी नेबीजेपी प्रत्याशी को 16,707 वोटों के अंतर से हराया है. मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक नीलम देवी का कहना है कि हमें पता था कि जीत हमारी होगी. हमें लोगों काआशीर्वाद मिला था. यह मोकामा के लोगों की जीत है और बीजेपी की हार है.आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमें में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई थी. जिसके बाद RJDने उनकी पत्नी को चुनाव में उतारा था. उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के निधन केबाद खाली हो गई थी. इन उपचुनावों में भी बीजेपी ने ये सीट अपने पास सुरक्षित रखीहै. बीजेपी के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को कुल 34,774 वोटों से हरा दिया है.विनय तिवारी गोला से पहले भी विधायक रह चुके हैं. इन उपचुनावों में गोला गोलकर्णनाथसे कांग्रेस और बसपा ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की थी.उपचुनाव में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘यह शानदार जीत डबल इंजन की बीजेपी सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूटजन-विश्वास का प्रतीक है.’उ.प्र. की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में @BJP4UP की विराट विजय कीसभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूटजन-विश्वास का प्रतीक है।आभार गोला गोकर्णनाथ वासियो!— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 6, 2022हरियाणाहरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस के जयप्रकाश को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीपबिश्नोई के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट में उपचुनाव कराया गया है. वोअगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 2019 में हुएचुनावों में इसी सीट पर कुलदीप ने दिवंगत सोनाली फोगाट को हराया था. भव्य के दादाऔर कुलदीप के पिता भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे चुके. इनके परिवार ने अबतक इस सीट पर 15 बार चुनाव लड़ा है और आज तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं.महाराष्ट्रमहाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट की सीट पर उपचुनाव लड़ा गया था. यहां पर चुनावी मैदानमें शिवसेना के उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा रमेश लटके ने 53,471 वोटों से जीतदर्ज की है. ऋतुजा लटके मौजूदा विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं. जीतने पर ऋतुजा नेकहा,'ये जीत मेरे पति और अंधेरी में किए गए उनके विकास के कामों की है. मैं अभी चुनावकेंद्र और फिर आशीर्वाद लेने मातोश्री जाऊंगी.'Maharashtra | This victory is of my husband & the development works he did inAndheri. I'll go to the election centre now & later to Matoshree to seekblessings: Rutuja Latke, candidate of Uddhav Thackeray's Shiv Sena, afterleading with 66,530 votes in the #AndheriEastBypoll pic.twitter.com/cHwmdDw7K7— ANI (@ANI) November 6, 2022इस सीट को शिंदे गुट ने बीजेपी के लिए छोड़ दिया था. मगर बीजेपी ने अपने प्रत्याशीकी दावेदारी वापस ले ली थी. शिवसेना के विधायक रमेश लटके के निधन के बाद से ही येसीट खाली पड़ी थी.तेलंगाना तेलंगाना के मुनुगोड़े उपचुनाव में चौथे राउंड की मतगणना के बाद टीआरएस प्रत्याशीकूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने बीजेपी प्रत्याशी राजगोपाल रेड्डी को 10,113 वोटों सेहरा दिया है. अगस्त में कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी इस्तीफादेकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसके बाद से ये सीट खाली थी. उड़ीसाउड़ीसा की धामनगर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज ने बीजद प्रत्याशी अवंतीदास को 9,802 वोटों से हरा दिया है. बीजेपी प्रत्याशी के पाले में 80,351 वोट गिरेहैं, जो की कुल वोटों को 49.09 प्रतिशत है. वहीं बीजद के पाले में 43.09 प्रतिशतमाने 70,470 वोट गिरे हैं. इस सीट पर विधायक रहें विष्णु चरण सेठी का 19 सितंबर, कोनिधन हो गया था. जिसके बाद इस चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव कराने का फैसला कियाथा. (आपके लिए ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी है)