भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने शानदार जीत हासिल करते हुए विश्व बैडमिंटनचैंपियनशिप 2021 के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. वहीं युवा खिलाड़ी लक्ष्यसेन, अनुभवी किदाम्बी श्रीकांत और सात्विक साईंराज-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भीअपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-16 में जगह बना ली है. #PV Sindhu डिफेंडिंग चैंपियनपीवी सिंधु ने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-9के अंतर से हराया. सिर्फ 24 मिनट चले इस मुकाबले में पीवी सिंधु के सामनेस्लोवाकिया की खिलाड़ी टिक नहीं पाई. पीवी सिंधु ने शुरुआती मिनटों से ही अटैकिंगरणनीति अपनाई. और 4-1 की बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, रेपिस्का ने भी दो अंक हासिल करमैच में पकड़ बनाने की कोशिश की. लेकिन सिंधु ने कोई मौका नहीं दिया. पहले ब्रेक तकसिंधु 11-4 से आगे थीं.Easy win for Sindhu! 💨#PVSindhu sees off Martina Repiska of Slovakia in just 24minutes to reach R16 at the #BWFWorldChampionships2021.Score: 21-7, 21-9 #badminton 🏸 pic.twitter.com/Qazv9INSqP — The Bridge(@the_bridge_in) December 14, 2021 इसके बाद पीवी सिंधु ने अपना पहला सेट महज दसमिनट में ही 21-7 से अपने नाम कर लिया. दूसरे सेट की कहानी भी पहले की तरह ही रही.पीवी सिंधु ने महज दो मिनट के अंतराल में ही मार्टिना रेपिस्का के खिलाफ 6-0 से बढ़तबना ली. और दूसरे सेट के दौरान हुए ब्रेक तक वे 11-1 से आगे थीं. दुनिया की सातवेंनंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु को दूसरा सेट जीतने में सिर्फ 14 मिनट का समय लगा.उन्होंने 21-9 के अंतर से दूसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. #Kidambi Srikanthइसके अलावा विश्व रैंकिंग में 14वें नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत भी मेंससिंगल्स के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं. किदाम्बी का मुकाबला ली शी फेंगसे था. उन्होंने चीनी खिलाड़ी को 15-21, 21-18, 21-17 के अंतर से हराया. एक घंटे औरनौ मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतने में किदाम्बी को ख़ासा जोर लगाना पड़ा.AND SRI ADDS THE ICING TO THE CAKE!An absolute thriller as 12th seed 🇮🇳 Kidambi Srikanth defeats 🇨🇳's LiShifeng 15-21 21-18 21-17. Despite being down 10-13 in the decider, sustainedspells of brilliance sees Sri through to the R16, along with Lakshya, Sindhu andMD so far. pic.twitter.com/XiecNFCabT — SPORTS ARENA🇮🇳 (@SportsArena1234)December 14, 2021 मैच के पहले सेट में किदाम्बी को चीनी खिलाड़ी ने 15-21 के अंतरसे हराया. लेकिन दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 21-18 सेजीत लिया. इसके बाद तीसरा और आखिरी सेट काफी टाइट रहा. लेकिन किदाम्बी श्रीकांत ने21-17 से बाजी अपने नाम कर ली. #Lakshya Sen एक अन्य मुकाबले में भारत के लक्ष्यसेन ने जापान के केंटा नाशिमोतो को रोमांचक मुकाबले में हराया. एक घंटे 22 मिनट तकचले इस मुकाबले का परिणाम तीसरे सेट में निकला. लक्ष्य ने केंटा नाशिमोतो को 22-20,15-21, 21-18 के अंतर से मात दी. वहीं मेंस डबल्स में सात्विक साईंराज और चिरागशेट्टी की जोड़ी ने चीनी ताइपै के ली झी हुएइ और यांग पो सुआन की जोड़ी को 27-25,21-15 के अंतर से हराया.