The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Burnt currency notes of Rs 500 and Rs 1000 found in UP

यहां नोटों के लिए भगदड़ मच गई और वहां बोरियां भर के नोट जला दिए

नोटों की बात थी. टालमटोल का सवाल नहीं था. आनन-फानन में दोनों जगह पुलिस पहुंची. मगर...

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
10 नवंबर 2016 (Updated: 10 नवंबर 2016, 07:12 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
'तू पैसा पैसा करती है, क्यूं पैसे पे तू मरती है' जब गाना आया खूब हिट हुआ. लेकिन अब नोट बैन हुआ तो खूब शोरगुल हो रहा है. जोक ही नहीं बन रहे, दुखद ख़बरें भी आ रही हैं. अफवाहें भी फैल रही हैं. ये तीन ख़बरें पढ़िए, जिनमें एक सच है, तो दूसरी अफवाह. और हो सकता है तीसरी किसी की शरारत हो. तो पहली खबर में तो ये है कि बरेली में 500 और 1000 के नोट जला दिए गए. दूसरा गाज़ियाबाद में ऐसी अफवाह फैली कि लोग नोट लूटने के लिए दौड़ पड़े. तीसरी खबर में फटे हुए नोट पड़े मिले.
मंगलवार रात 12 बजे से 500 और 1000 नोट बंद हो गए. और अगले दिन यूपी के बरेली में 500 और 1000 रुपये के नोट जला दिए गए. खबर पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची. आईएएनएस के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बुधवार को 500 और 1000 रुपये के जले हुए नोट मिले हैं. कहा जा रहा है कि एक कंपनी के एम्प्लोई बोरियों में भरकर नोटों को लाए और उसके बाद उन्हें परसा खेड़ा रोड सीबी गंज में जला दिया.
पुलिस अफसरों का कहना है कि मौके का मुआयना करने के बाद ऐसा लगता है कि नोटों को पहले फाड़ा गया, और फिर उन्हें नष्ट करने के लिए उनमें आग लगा दी गई. पुलिस ने मौके से नोटों के बचे हुए टुकड़ों को इकट्ठा कर लिया है और इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को दे दी गई है. शहर के एक बड़े कारोबारी पर पुलिस को शक है कि हो सकता है उसी ने ये नोट जलवाए हों.

अब अफवाह भी सुन लो

अफवाह की ये खबर भी यूपी से ही है. गाजियाबाद में शोर मच गया कि कोई नोटों से भरी पेटियां कब्रिस्तान में फ़ेंक गया. अब नोट की पेटियां हों. तो ज़ाहिर सी बात है लोग दौड़ पड़ेंगे. लोग पहुंचे कब्रिस्तान में पड़े कार्टन लूटने के लिए अफरा-तफरी मची थी. ये खबर पुलिस तक पहुंची. पुलिस भी सरपट दौड़ पड़ी. बात नोटों की थी. टाल-मटोल का तो सवाल ही नहीं था. छानबीन शुरू हो गई. कार्टन खोल के चेक किया गया तो उसमें कपड़ा और सिलाई करने वाली रीलें निकलीं. जांच पड़ताल में पता चला ये कार्टन लुधियाना से चुराए गए थे. जिसकी एफआईआर पंजाब में दर्ज है. ये पता लगाया जा रहा है ये कार्टन यहां कैसे पहुंचे.
गांव में जगह जगह पड़ें मिले फटे नोट
गांव में जगह-जगह पड़े मिले फटे नोट

फटे नोट जगह जगह पड़े मिले

तीसरा वाकया पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का है. नितुरिया थाना के पारबेलिया हाटताला कॉलोनी में बुधवार को 50, 100 और 500 रुपये के फटे नोट मिले. ये नोट कॉलोनी में जगह-जगह पड़े थे. ज्यादा तादाद में नोट फटे होने से लोगों में कुलबुलाहट हुई. पुलिस को खबर मिली. पुलिस ने बताया कि इस तरह नोट बिखरे पड़े होने की खबर उनके पास आई थी. लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला. खैर पुलिस को कुछ मिला हो या न हो. लोग तो नोट बटोरते दिखाई दिए. खबर लोगों में आग की तरह फैली. बताया जा रहा है कि फटे नोट पड़े रह गए. नोटों को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये कई सालों से किसी बक्से या किसी अन्य जगह बंद जगह पर रखे हुए थे. ये भी हो सकता है कि ये किसी की शरारत हो.
IMG-20161109-WA0114

 


ये भी पढ़ें

नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहीं

इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया

मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे

Advertisement

Advertisement

()