एक हफ्ते पहले 44 लोगों को मारा, अब 40 की हत्या करने वाले आतंकी कौन हैं?
पूरा देश हिलाकर रखा है.

पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के ओआहिगौया शहर के पास सेना पर हुए एक हमले में 40 लोगों की मौत हो गई (Burkina Faso Africa Attack). हमले में सिर्फ सैनिक ही नहीं, आम नागरिक भी मारे गए हैं. वहां 33 लोगों के घायल होने की भी खबर है. अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, उस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े चरमपंथी संगठनों का कब्जा है. आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ हो सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 34 नागरिक और 6 सैनिक शामिल हैं. ओआहिगौया शहर के गवर्नर ने एक बयान जारी कर कहा,
मामले पर एक्शन लेते हुए औआहिगौया के एयरपोर्ट पर सैनिकों को तैनात किया गया है.
पहले भी कई हमले हुए-16 अप्रैल को कोंगौसी की सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाकर हमला किया गया..
-पिछले हफ्ते नाइजर सीमा के पास पूर्वोत्तर में कौरकौ और तोंडोबी गांव में आतंकवादियों ने 44 लोगों की सरेआम हत्या कर दी.
-सुदूर उत्तर में स्थित देवू में फरवरी में हुए एक हमले 51 सैनिकों की हत्या कर दी गई.
-जनवरी में खबर आई थी कि उत्तरी प्रांत सौम में आतंकवादियों ने करीब 50 महिलाओं को किडनैप कर लिया.
-पिछले साल सितंबर में उग्रवादियों ने सौम की राजधानी जिबो के उत्तरी शहर में सप्लाय ले जा रहे 150 वाहनों के काफिले पर हमला किया जिसमें दर्जनों सैनिक मारे गए.
क्यों हो रही है हिंसा?बुर्किना फासो पश्चिम अफ्रीका के उन देशों में है जो अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के साथ हिंसक विद्रोह से जूझ रहा है. वहां पिछले एक दशक में बड़े पैमाने पर क्षेत्र को जब्त किया गया है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, वहां हजारों लोग मारे जा चुके हैं. लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं.
बुर्किना फासो में पिछले साल सेना ने दो तख्तापलट किए लेकिन देश में हिंसा जारी है. 2012 में अफ्रीकी देश माली में आतंकवादियों ने तुआरेग अलगाववादियों का अपहरण किया था. उसके बाद पड़ोसी बुर्किना फासो और नाइजर में भी हिंसा फैल गई.
बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम त्रोरे ने जिहादियों के कंट्रोल वाले देश के 40 प्रतिशत क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने का लक्ष्य घोषित किया है. सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वो सुरक्षा बलों में शामिल हो ताकि हिंसा को रोकने की कोशिश की जा सके.
वीडियो: फर्जी PMO वाले ठग किरण पटेल के संबंध गुजरात CMO, PRO के बेटे से थे, कौन गिरफ्तार हुआ?

.webp?width=60)

