The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • burhanpur dm action against liquor shop viral poster of Learn to speak English in madhya pradesh

दारू के ठेके पर लिखा था- 'दिन दहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें', पता है अब DM ने क्या सजा सुनाई है?

हाल ही में एक अनोखा पोस्टर चर्चा में आया. पोस्टर पर लिखा था- 'दिन दहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें' और नीचे ठेके की ओर का रास्ता दिखाते हुए 'ठेका' लिखा था. अब इस मामले पर कार्रवाई हुई है.

Advertisement
burhanpur liquor shop viral poster
ऐसा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. (फोटो: आजतक)
pic
अशोक सोनी
font-size
Small
Medium
Large
28 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 03:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में उस पोस्टर को लेकर कार्रवाई की गई है, जिस पर ‘दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें’ लिखा था. और नीचे शराब की दुकान यानी ठेके का रास्ता दिखाया गया था. हाल ही में ये पोस्टर सामने आया था.

पोस्टर जब सामने आया तो इस पर बहस छिड़ गई थी. स्थानीय लोगों और कई स्टूडेंट्स का कहना था कि अंग्रेजी बोलना सीखने के नाम पर ये पोस्टर भ्रमित करने वाला है. छात्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस पोस्टर से ये संदेश दिए जाने की कोशिश की जा रही है कि शराब पीने के बाद बेबाक इंग्लिश बोली जा सकती है. ऐसे पोस्टर को देखकर छात्रों पर गलत असर पड़ेगा. 

burhanpur liquor shop viral poster
(फोटो: आजतक)

ये भी पढ़ें- शराब के ठेके का नाम 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें', DM को पता चला तो...

छात्रों ने कहा कि पहली नज़र में ये पोस्टर इंग्लिश बोलना सीखाने वाले कोचिंग सेंटर का विज्ञापन लगता है, लेकिन ये ठेके का रास्ता बताता है. ऐसा पोस्टर लगाना शिक्षा के साथ भद्दा मजाक है. वहीं जब इस शराब की दुकान पर काम करने वाले लोगों से इस पोस्टर के बारे में पूछा गया कि ये किसने लगाया, तो किसी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. इस तरह का पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी.

एक स्थानीय कॉलेज के छात्र सिद्धार्थ कुमार ने पोस्टर की आलोचना करते हुए मांग की थी,

Embed

जब बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को इस तरह के पोस्टर की जानकारी दी गई, तब उन्होंने आबकारी अधिकारी के जरिए कार्रवाई करने की बात कही थी. उन्होंने आबकारी विभाग को इस पोस्टर को हटाने और ऐसा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

अब इस पूरे मामले पर एक्शन लिया गया है. जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ को दिए गए निर्देश के बाद संबंधित शराब ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

वीडियो: मध्य प्रदेश के मंत्री ने शराबियों को सुधारने की नई तरकीब ईजाद कर दी!

Advertisement

Advertisement

()