अमेरिका में चॉकलेट-चिप्स की तरह बिकेंगी बंदूक की गोलियां, वेंडिंग मशीनों में पैसा डालो और बंदूक भर लो
अमेरिका में बुलेट्स के लिए वेंडिंग मशीन लग रही हैं. 24 घंटे सातों दिन गोलियां निकाली जा सकती हैं. बस उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए.

मार्केट में एक नई तरह की वेंडिंग मशीन आई है. चॉकलेट-चिप्स या पानी की बोतल वाली नहीं. बंदूक की गोलियों वाली (Bullets Vending Machine). जैसे ATM मशीन से कार्ड स्वाइप करने पर नोट निकलते हैं, इस वाली वेंडिंग मशीन से बुलेट्स निकलती हैं. मशीन 24 घंटे सातों दिन सर्विस देती है. जब मन चाहे गोलियां निकाल लो.
ये नया प्रयोग हो रहा है अमेरिका में. वेंडिंग मशीनें वहां की ग्रोसरी शॉप्स पर इंस्टॉल की जा रही है. ये जानकारी न्यूज़वीक मैगजीन ने दी है. AARM [ऑटोमेटेड अम्मो रिटेल मशीन] बनाने वाली अमेरिकन राउंड्स नाम की कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर मशीन के बारे में लिखा है,
अमेरिकन राउंड्स के मुताबिक, इसमें मौजूद सॉफ्टवेयर कस्टमर की पहचान वेरिफाय कर सकता है. कंपनी के CEO ग्रांट मैगर्स ने न्यूज़वीक को बताया कि चार राज्यों में आठ मशीनें इंस्टॉल की गई हैं या फिलहाल इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में हैं.
ग्रांट मैगर्स आगे बोले,
खबर है कि पहली मशीन अलबामा के पेल सिटी में फ्रेश वैल्यू ग्रोसरी स्टोर में लगाई गई थी. फिर चार मशीनें ओक्लाहोमा में बाज़ार में और एक कैन्यन लेक, टेक्सास में लोव मार्केट्स में इंस्टॉल की गई हैं.
हालांकि, इसक विरोध भी हो रहा है. गन कल्चर के विरोधी अमेरिकी सिटिज़न इस 'नई सुविधा' पर सवाल उठा रहे हैं.
वीडियो: पंजाब में गन कल्चर की पूरी कहानी हैरान करने वाली, जानिए कितने लाइसेंस हैं लोगों के पास?

.webp?width=60)

