सांय से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन जमीन के ऊपर जो चलेगी, सो चलेगी ही. लेकिन खबर येहै कि बुलेट ट्रेन समंदर के अंदर भी दौड़ेगी. पूरे 21 किलोमीटर. मुंबई के थाणेक्रीक के नीचे 21 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी. इस टनल में 21 किलोमीटर तक ट्रेनदौड़ेगी. अभी हाल में प्रोजेक्ट से जुड़े बाबू लोगों की बैठक हुई थी. टेक्निकलग्रुप की बैठक में लोकेशन सर्वे करने का फैसला लिया गया है. रास्ते में पड़ने वालीजमीन और मिट्टी के सैंपल की जांच आने वाले कुछ महीनों में की जाएगी. प्रोजेक्ट सेजुड़ी इस बैठक में जापानी कंपनी के लोग भी शामिल हुए थे. बैठक में इस बात पर भी जोरदिया गया कि बुलेट ट्रेन का काम 2018 में शुरू कर दिया जाए. और 2023-24 तक बुलेटट्रेन को कमीशन कर दिया जाए. बता दें कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेनचलाने के लिए बीते 12 दिसंबर को भारत-जापान के बीच करार हुआ था. मुंबई और अहमदाबादके बीच 508 किलोमीटर की दूरी के लिए बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेलवे प्रोजेक्ट कीकुल लागत 97 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की रहेगी. लोन का एक बड़ा हिस्सा 79 हजारकरोड़ रुपये जापान इंडिया को सॉफ्ट लोन देगा. इस लोन को 50 साल में चुकाना होगा.ब्याज की दर 0.1 फीसदी रहेगी.