The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bull attack on scooty man truck driver saves life Bengaluru video viral

सांड की टक्कर से चलते ट्रक के नीचे गिरा स्कूटी चालक, वीडियो देख कहेंगे- 'यमराज छुट्टी पर थे'

वीडियो में अगर किसी की तारीफ़ की जानी चाहिए तो वो ट्रक ड्राइवर है. क्योंकि अगर वो टाइम पर ब्रेक नहीं लगाता तो स्कूटी सवार पर ट्रक चढ़ जाता. लेकिन उसने ऐसा होने से बचा लिया. शायद उसने ट्रक की खिड़की पर लगे कांच से सांड को हमला करते हुए देख लिया था.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2024 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024, 10:43 PM IST)
bull attack viral video
वायरल वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

कहते हैं अगर मौत चाहे तो वो बंद कमरे में भी आ सकती है. लेकिन जिस दिन यमराज जी छुट्टी पर हों, उस दिन हम मौत को टक्क से छूकर वापस आ सकते हैं. आप सही पकड़े हैं. एक वीडियो सुबह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक स्कूटी सवार मौत को टक्क से छूकर वापस आया है. उसे पहले एक सांड ने जोरदार टक्कर मारी जिससे वो धड़ाम से जमीन पर जा गिरा. उसी वक्त उसके बिल्कुल पास एक ट्रक गुजरा. वो आदमी ट्रक के बीच में आकर गिरा. फिर जो हुआ, उसी वजह से वीडियो वायरल है.

घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है. इसके वीडियो में सड़क पर एक ट्रक दिख रहा है और एक सांड, जिसे एक महिला लेकर जा रही है. वो भी सजाकर. लेकिन ये 'चमकता' सांड अचानक से सामने से आती स्कूटी पर हमला कर देता है. स्कूटी चलाने वाला सड़क पर गिरता है और करीब ट्रक के नीचे ही आ जाता है. ट्रक ड्राइवर सही समय पर ब्रेक मारता है जिससे नीचे गिरे व्यक्ति की जान बच जाती है.

ये भी पढ़ें: बिना सीट बेल्ट समुद्र किनारे SUV दौड़ाई, हवा में इतना उछला वीडियो वायरल हो गया

इस पूरे वीडियो में अगर किसी की तारीफ़ की जानी चाहिए तो वो ट्रक ड्राइवर है. क्योंकि अगर वो टाइम पर ब्रेक नहीं लगाता तो स्कूटी सवार पर ट्रक चढ़ जाता. लेकिन उसने ऐसा होने से बचा लिया. शायद उसने ट्रक की खिड़की पर लगे कांच से सांड को हमला करते हुए देख लिया था. मतलब इन्हें हम हैवी ड्राइवर बोल सकते हैं.

वीडियो पर पिंटू नाम के यूजर ने कॉमेंट कर लिखा,

"बच गया भाई. समय अच्छा चल रहा है."

रेणू चौधरी नाम की यूजर ने लिखा,

“ट्रक चालक को प्रणाम.”

संजय अरोड़ा नाम के यूजर ने लिखा,

"आज यमराज जी छुट्टी पर थे, ड्राइवर साहब बहुत बढ़िया."

निलेश नाम के यूजर ने मज़ाक में लिखा,

"लाल गाड़ी देख के नंदी भड़क गया."

इस वीडियो को क्या कहें? मतलब पॉज़िटीव वीडियो या मज़ेदार वीडियो, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मजदूर सड़क किनारे काम करते हुए हो गया वायरल, जिम जाने वाले बॉडीबिल्डर्स भी इसके आगे फेल

Advertisement

Advertisement

()