'तुम्हारे घर अनजान मर्दों को बहन-बेटियों के साथ सेल्फी लेने भेजूं?'
बुलंदशहर की डीएम बेकसूर पत्रकार को धमका रही हैं. सुनिए ऑडियो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भाई बुलंदशहर की डीएम चंद्रकला भी कमाल की औरत हैं. खुद के साथ हुई बदतमीजी का बदला दूसरी औरतों के साथ बदतमीजी से लेना चाहती हैं. वो भी उसकी बहन-बेटियों से, जिसका कोई कसूर नहीं था.
बात ये है कि पिछले दिनों डीएम साहिबा के साथ एक बालक ने सेल्फी लेने की कोशिश की. फिर पुलिस से लड़ पड़ा. डीएम मैडम ने जेल भिजवा दिया उसे. खबर हो गई. पत्रकार सब बयान लेने पहुंच गए. एक पत्रकार ने फोन कर के पूछा, "डीएम के साथ सेल्फी लेने पर युवक जेल पहुंचा, ये पूरा प्रकरण क्या है?' बस मैडम भड़क गयीं. बोलीं, "तुम्हारी बहन और पत्नी के साथ अनजान मर्दों को सेल्फी खींचने भेजूं? ऐसे बहुत लोग हैं मेरे पास जो ये काम कर सकते हैं."
ये रहा मैडम का ऑडियो क्लिप.
https://www.youtube.com/watch?v=-AS1qEN4Qb0&feature=youtu.be
पढ़िए: महिला DM के साथ सेल्फी खींचने के लिए बालक को हुई जेल

