जो बण जाऊं सरकार, बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम का पहला गाना
साल की सबसे विवादित फिल्म का गाने वाला ट्रेलर हुआ वायरल
Advertisement

फोटो - thelallantop
दुनिया नंग-धडंग सहरीनोच नोच के खाऊं रेजो बण जाऊं सरकारअपने आप को 'दि मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म आॅफ़ दि इयर' घोषित करनेवाली 'बुद्धा इन ए ट्रैफ़िक जाम' का नया ट्रेलर आया है। गाने वाला ट्रेलर है। ट्रेलर अपने स्वयंभू टाइटल को पूरी हवा देनेवाला है, जिसमें 'भारतमाता' भी हैं आैर उसके ठीक बाद एक भद्दी गाली भी। गाना लेकिन जबर है। चाहनेवालों को सुधीर मिश्रा की कल्ट क्लासिक 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' की याद दिलाने वाला। लोक के स्वर में जैज़ का छौंक। भिखारी ठाकुर भी आैर माइकल जैक्सन भी। यह कमाल है 'स्वांग' फेम रोहित शर्मा का, जिन्होंने अपने बोलों आैर संगीत में दुनिया के दो सिरों को खूबसूरती से जोड़ा है। https://www.youtube.com/watch?v=FRVpaYjHorw फिल्म के अौर गाने आगे आयेंगे, जिसमें उन्होंने फैज़ अहमद फ़ैज़ की शायरी का नई नज़र आैर नई रचनाशीलता से इस्तेमाल किया है। रोहित आैर स्वांग का चमत्कार जानने के लिए आप 'बेकार कुत्ते' गीत को सुनें. https://www.youtube.com/watch?v=M5MZOXsCnxg और अगर अब तक दिल नहीं भरा तो बुद्धा इन ट्रैफिक जाम का पहला ट्रेलर भी लगे हाथों यहीं देख लें. कुछ तथ्यों के साथ. इस फिल्म को बनाया है विवेक अग्निहोत्री ने. कहानी उनके अपने तजुर्बों से निकली है. ऑटोबायोग्राफिकल प्लॉट समझ लें. हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की बैकिंग है. कहानी चैप्टरों में बंटी है. अलग अलग मुद्दों से जूझती. सब आपस में जुड़े. एक लड़का है. टॉप के बिजनेस स्कूल में पढ़ने वाला. विक्रम पंडित नाम का. वो मोरल पुलिसिंग के खिलाफ एक कैंपेन शुरू करता है. सोशल मीडिया पर. और रातों रात स्टार बन जाता है. मगर इसके बाद उसकी जिंदगी नरक हो जाती है. एक तरफ कैपिटलिज्म, तो दूसरी तरफ सोशलिज्म खम ठोंकते हुए उसके लिए जाल बुनने लगते हैं. इस दौरान पर्सनल रिलेशन, एनजीओ, नक्सलवादी जैसे कई लगून बनते बिगड़ते हैं. फिल्म में लीड रोल में हैं अरुणोदय सिंह, माही गिल, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी. फेस्टिवल सर्किट में फिल्म 2014 से ही घूम रही है. मगर कमर्शल रिलीज अब जाकर हो रही है. तारीख नोट कर लीजिए. आने वाली 13 मई. https://www.youtube.com/watch?v=gkp7br61ixE

.webp?width=60)

