अपने यहां चीज़ों का बस अच्छा होना काफी नहीं होता. उन्हें कम से कम एशिया में सबसेआगे होना होता है! तभी पब्लिक भाव देती है. इसीलिए हिन्दुस्तान में हर जगह ऐसा कुछना कुछ होताइच है जो 'एशिया में सबसे बड़ा, छोटा, सीधा, टेढ़ा..' इत्यादि होता है.लेकिन हम इस बार एकदम जेनुइन केस की बात कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने गांधीनगर नगरमें BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (INX) का उद्घाटन करदिया है. गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) में. ये एक्सचेंज ना सिर्फएशिया, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे तेज़ है. यहां पर 'मीडियन ट्रेड स्पीड' 4माइक्रोसेकंड होगी. इतनी तेज़ स्पीड से ये एक्सचेंज रोज़ 22 घंटे काम करेगा.सिंबॉलिक इमेजजिन्होंने बीटेक या एमसीए करने का अपराध नहीं किया है, वो इसे ऐसे समझ सकते हैं:बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सब काम कम्प्यूटर से होता है. तो एक्सचेंज पर की जानेवाली ट्रेडिंग के लिए जब कीबोर्ड से एंटर दबाते हैं, तो उस आर्डर को पूरा होने में(जनरेट होने में) जो वक़्त लगता है, उसे मीडियन ट्रेड स्पीड कहते है. 'मीडियन' जुड़ाहुआ है, इसलिए समझें कि स्पीड थोड़ी कम या ज़्यादा भी हो सकती है, लेकिन रहेगी हमेशा4 माइक्रोसेकंड के आस-पास ही.एक सेकंड के दस लाख टुकड़े करने पर बनता है एक माइक्रोसेकंडबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज देरी में बिलकुल विश्वास नहीं करता. अक्टूबर 2015 में हीयहां ट्रेडिंग में लगने वाला वक़्त 6 माइक्रोसेकंड तक ला दिया गया था. ये तब दुनियामें सबसे तेज़ ट्रेडिंग स्पीड थी. इस एक्सचेंज को सबसे तेज़ स्पीड के साथ लॉन्च करनेके बाद BSE यहां अगले तीन साल में और 500 करोड़ रुपए लगाने वाला है. उम्मीद की जारही है कि इस एक्सचेंज से अगले 10-15 सालों में 65 लाख करोड़ भी ऊपर तक का निवेशआएगा.चलते-चलते 'एशिया में सबसे...' वालों के लिए एक और डीटेल दे रहे है. बॉम्बे स्टॉकएक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है. सच्ची-मुच्ची. अब खूब शेयर करो'भट्सप' पर.