इश्क हुआ. कैसे हुआ. अच्छा हुआ जैसे हुआ. न मैं जानूं न तू जाने, क्यों हो गए हमदीवाने... विभा शर्मा और उदित नारायण ने भले ही ये गाना 'इश्क' फिल्म में आमिर खानऔर जूही चावला के लिए गाया हो, लेकिन सटीक तो इन दो आदमियों पर बैठता है. जो रियललाइफ में बने तो थे साढ़ू. मगर एक दूसरे के इश्क के समुन्दर में कब गोते लगाने लगे,उन्हें भी पता नहीं चला. और एक दिन फैसला कर लिया अपनी बीवियों को छोड़कर एक दूसरेके साथ रहने का. खास बात तो ये है दोनों साढ़ू भाइयों की बीवियां आपस में सगी बहनेंहैं. दोनों बहनें परेशान हैं. अपनी मदद के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आदमी सेआदमी का प्यार वाला मामला सामने आया है गुजरात के अहमदाबाद में. दोनों आदमियों कीशादी दो सगी बहनों से हुई. दोनों अलग अलग जगह से थे. रिश्तेदारी हुई. और फिर इश्क.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2010 में बड़ी बहन की शादी एक कारोबारी सेहुई थी. बाद में उनके एक बच्चा भी हुआ. सब कुछ ठीक चल रहा था. 2013 में छोटी बहन कीशादी हुई. शुरुआत में दोनों बहनों को लगता था कि दोनों आदमी आपस में साढ़ू हैं, तोमिलेंगे भी. लेकिन उन दोनों आदमियों की मुलाकातें बेहद पर्सनल होती गईं. दोनों काइश्क परवान चढ़ रहा था, मगर बहनें बेखबर थीं. और फिर एक दिन दोनों आदमियों ने एक साथहोमोसेक्शुअल रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लिया. और बीवियों को छोड़ दिया. दोनोंबहनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत की, लेकिन कोई केस न बनने पर पुलिस ने हाथ खड़ेकर दिए. बड़ी बहन के शौहर ने तो उसे तीन तलाक के जरिए लीगल नोटिस भी भेज दिया है. जबदोनों बहनों को कोई उम्मीद नजर नहीं आई, तब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.दोनों ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट 2005 के तहत वीमेन प्रोटेक्शन का केस दर्ज करायाहै. दोनों बहनों का कहना है कि उनके पतियों के होमोसेक्शुअल रिलेशन है. इसलिएउन्हें नजरअंदाज किया गया और हैरेस भी. उन्होंने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि हमारेपति हमें जिंदगी गुजारने और रहने के लिए खर्चा दें. कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए19 नवंबर की तारीख मुक़र्रर की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंलड़का अपना कल्चर लड़की की वैल्यूज में डालता है, बस वही सेक्स होता है.LGBTQ 1: अब दोस्त को 'गांडू' नहीं कहतापता है, होमोसेक्शुअलिटी पर मीर ने लिखे थे शेर