किसान प्रोटेस्ट से जुड़े सवाल पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान का जिक्र क्यों किया?
सवाल पूछने वाले सांसद तनमनजीत सिंह धेसी पीएम के जवाब से भौंचक रह गए.
Advertisement

संसद में सवाल का जवाब देते ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन (बाएं) और उनके जवाब से भौंचक बैठे सांसद तनमनजीत सिंह धेसी. (तस्वीर: ट्विटर वीडियो स्क्रीनशॉट)
बुधवार. 9 दिसम्बर. ब्रिटेन की संसद. यहां पर पर सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने भारत में चल रहे किसान प्रदर्शनों को लेकर सवाल पूछा. लेकिन ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन सवाल समझ नहीं पाए. और किसी दूसरी ही दिशा में चले गए. तब से खबरें चल रही हैं उनके बारे में.
क्या हुआ?
ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में हर हफ्ते प्रधानमंत्री से सवाल के सेशन रखे जाते हैं. इसी सेशन के दौरान तनमनजीत सिंह धेसी ने PM से कहा,
कई सांसद, खास तौर पर वो जो पंजाब और भारत के दूसरे हिस्सों से आते हैं और मैं, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर इस्तेमाल होते वॉटर कैनन, आंसू गैस, और बलप्रयोग के फुटेज को देखकर बेहद परेशान हैं.हालांकि ये देखकर दिल को सुकून मिला कि वही किसान उन फोर्सेज को खिला पिला रहे थे, जिन फोर्सेज को आदेश दिया था था कि किसानों को पीटें और दमित करें. कितना अच्छा जज्बा है, और एक ख़ास तरह के लोग ही ये कर पाते हैं.तो क्या प्राइम मिनिस्टर भारतीय प्राइम मिनिस्टर को हमारी घबराहट, और वर्तमान गतिरोध को सुलझाने के लिए जल्द से जल्द कोई उपाय ढूंढने की हमारी उम्मीद के बारे में बता पाएंगे. और क्या वो इस बात से सहमत हैं कि हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करने का अधिकार है.इस पर PM बोरिस जॉनसन ने कहा,
ज़ाहिर सी बात है कि भारत पाकिस्तान के बीच जो भी हो रहा है उसको लेकर हम गंभीर हैं, लेकिन ये मामले मुख्य रूप से दो सरकारों के बीच निपटाने के लिए हैं, और मुझे मालूम है कि आप भी इस पॉइंट को समझते होंगे.इसके बाद तनमनजीत सिंह धेसी ने उनके इंटरेक्शन के वीडियो को ट्विटर पर डाला, और लिखा,
अगर हमारे PM को असल में पता होता कि वो क्या बोल रहे हैं तो थोड़ी मदद मिल जाती.
सोशल मीडिया पर तनमनजीत के रिएक्शन के वीडियो काफी चल रहे हैं.Many were horrified to see water cannon, tear gas and brute force being used against farmers peacefully protesting in India about #FarmersBill2020.
Everyone has the fundamental right to protest peacefully. But it might help if our PM actually knew what he was talking about! pic.twitter.com/EvqGHMhW0Y — Tanmanjeet Singh Dhesi MP (@TanDhesi) December 9, 2020

.webp?width=60)

