ब्रिटिश फ़ोर्स कमाल रे कि अंखियों से गोली मारे!
ब्रिटिश फोर्सेज को ये आइडिया पाकिस्तान ओरिजिन के इंटेलिजेंस अफसर ने दिया कि ISIS के खिलाफ हिंदी गानों को हथियार बनाकर इस्तेमाल करो.
Advertisement

ISIS
तुम कहोगे कि अगला तलवार लेकर आए तो उसका सामना गिटार से करने वाला बेवकूफ है. लेकिन ब्रिटिश स्पेशल फोर्सेज का यही प्लान है. वो ISIS को ठिकाने लगाने के लिए बॉलीवुड म्यूजिक को हथियार की तरह इस्तेमाल करेंगी. पाकिस्तानी ओरिजिन के ब्रिटिश इंटेलिजेंस अफसर की सलाह पर ये काम किया जा रहा है.
दरअसल लीबिया के 'सिरते' में ISIS ने पिछले 20 महीनों से आतंक मचा रखा है. ब्रिटिश फोर्सेज को उनसे निपटने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. तो एक अफसर ने आइडिया दिया कि उनपर साइकोलॉजिकल हथियार इस्तेमाल किया जाए. और वो हथियार होगा हिंदी फिल्मों के गाने.
ऐसा दावा किया था उस अफसर ने. इसी तैयारी के तहत सिरते में दो कारें खड़ी कर दी गईं. उनमें फुल वॉल्यूम में हिंदी गाने बजाकर. ब्रिटिश फोर्स वहां खुद लड़ाई नहीं कर रही है. बल्कि लीबिया की फौज को ट्रेनिंग दे रही हैं कि कैसे ISIS से लड़ना है.

.webp?width=60)

